फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Eucalyptus tree falls on highway; traffic disrupted for half an hour

Siddharthnagar News: हाईवे पर गिरा यूकेलिप्टस का पेड़, आधा घंटा ठप रहा आवागमन

Fri, 11 Sep 2026 11:23 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Fri, 11 Sep 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Eucalyptus tree falls on highway; traffic disrupted for half an hour
- बढ़नी ब्लाॅक के सिसवा के पश्चिम सुरही नाले के पास गिरा था पेड़, पेड़ काटकर हटाया गया
विज्ञापन

तुलसियापुर। बढ़नी ब्लाॅक के सिसवा के पश्चिम सुरही नाले के पास हाईवे पर यूकेलिप्टस का पेड़ शुक्रवार को लगभग साढ़े 11 बजे गिर गया। पेड़ काटकर रास्ते से हटाने में करीब आधे घंटे लग गए। इससे आवागमन ठप रहा है और धूप में लोग परेशान रहे। दुर्घटना के बाद लोगों ने सड़क के किनारे सूखे पेड़ को कटवाने की मांग की है।

जानकारी के अनुसार बढ़नी ब्लाॅक के सिसवा के पश्चिम सुरही नाले के पास हाईवे पर यूकेलिप्टस का पेड़ शुक्रवार को लगभग साढ़े 11 बजे गिर गया। पेड़ गिरने के बाद मार्ग पूरी तरह से बंद हो गया। देखते ही देखते दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम के काटना और हटाना शुरू किया। इस काम में लगभग आधा घंटे का वक्त लगा। तब तक लोगों वहीं इंतजार करते रहे। पेड़ हटते ही वाहनों की आवाजाही शुरू हुई और लोगों राहत मिली। लोगों का कहना था कि अच्छा यह हुआ कि कोई भी राहगीर पेड़ की चपेट में नहीं आया। क्षेत्रीय लोगों सुभाष तिवारी, रामदेव गुप्ता, अब्दुल कलाम, प्रदीप अग्रहरि, डाॅ. अफजल हुसैन, हेमंत शुक्ल आदि ने वन विभाग से हाईवे के किनारे जर्जर पेड़ों को कटाने की मांग की है। इस मार्ग पर और पेड़ भी सूखे हैं, जिसके गिरने और हादसे का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed