फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Youth electrocuted while repairing electricity supply; dies

Siddharthnagar News: बिजली ठीक करते समय करंट की चपेट आया युवक, मौत

Fri, 11 Sep 2026 11:24 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Fri, 11 Sep 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Youth electrocuted while repairing electricity supply; dies
- घर की बिजली ठीक करते समय हुआ हादसा, चार भाइयों में सबसे छोटा था सिद्धांत
विज्ञापन

बर्डपुर। कपिलवस्तु कोतवाली क्षेत्र के सिंहोरवा बुजुर्ग ग्राम पंचायत के श्रीवेलवा टोला निवासी सिद्धांत जायसवाल (25) की शुक्रवार को करंट लगने से मौत हो गई। बताया गया कि घर की बिजली में कुछ खराबी आने पर सिद्धांत उसे ठीक कर रहा था। इसी दौरान अचानक करंट की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई। सिद्धांत जायसवाल ने पिछले वर्ष बीकॉम किया था और वह एनसीसी का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहा था। चार भाइयों में सबसे छोटा सिद्धांत पढ़ाई के साथ परिवार के कामों में भी हाथ बंटाता था। उसकी मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। ग्रामीणों ने बताया कि सिद्धांत पढ़ाई में होनहार और व्यवहार में मिलनसार था। उसकी असमय मौत से गांव में शोक का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed