फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   'Respect for women in SP government'

महिलाओं का सम्मान सपा सरकार में ही संभव

Sat, 13 Feb 2021 10:05 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 13 Feb 2021 10:05 PM IST
विज्ञापन
'Respect for women in SP government'
जिला कार्यालय पर सपा महिला घेरा कार्यक्रम को संबोधित करती महिला सभा की जिलाध्यक्ष चमनआरा राइनी। - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
‘सपा सरकार में महिलाओं का सम्मान’
विज्ञापन

योगी सरकार में महिला उत्पीड़न बढ़ने का आरोप मढ़ा
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। समाजवादी पार्टी महिला सभा की पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष जुबैदा चौधरी ने कहा कि सपा सरकार में ही महिलाओं एवं बालिकाओं कि मान सम्मान बढ़ा था। जिला पंचायत अध्यक्ष, ब्लॉक प्रमुख, जिला पंचायत सदस्य, बीडीसी एवं ग्राम प्रधान जैसे महत्वपूर्ण पदों पर पहुंचाने का काम सपा ने किया था। समाजवादी पेंशन भी महिलाओं को मिलता था, जिसे भाजपा सरकार ने बंद कर दिया।

शनिवार को सपा जिला कार्यालय पर पूर्व मुख्यमंत्री सरोजनी नायडू की जयंती पर समाजवादी महिला घेरा कार्यक्रम को जुबैदा बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रही थीं। पूर्व राज्य महिला आयोग सदस्य इंद्रासना त्रिपाठी ने कहा कि 1090 पुलिस सेवा, 102 एंबुलेंस, इंटर पास बालिकाओं को साइकिल, 20 हजार रुपये प्रोत्साहन राशि देने का काम किया था। भाजपा सरकार ने बंद कर दिया है। सपा महिला सभा की पूर्व उपाध्यक्ष विभा शुक्ला ने कहा कि प्रदेश में जबसे योगी के अगुवाई में भाजपा की सरकार बनी है, महिलाओं का उत्पीड़न बढ़ा है। सयुस की प्रदेश सचिव ने कहा कि महिलाएं घर से बाहर निकल कर अपने हक की लड़ाई लड़े। चमन आरा राइनी ने भाजपा सरकार की दमनकारी नीतियों, खासकर महिला उत्पीड़न का मुद्दा उठाया। संचालन महासचिव अनीता द्विवेदी ने किया। इस दौरान शालिनी त्रिपाठी, शाहजहाँ बेगम, रागिनी यादव, माधुरी, जानकी यादव, सुमन यादव, मोनी यादव, श्याम सुंदरी, नंदिनी शुक्ला, सोनी शर्मा, सीता गौड, इंद्रावती आदि ने संबोधित किया। कार्यक्रम में सपा जिलाध्यक्ष लालजी यादव, आलोक तिवारी, पूर्व विधायक विजय पासवान, उग्रसेन सिंह, चिंकू यादव, इद्रीश राइनी पटवारी, जमील सिद्दीकी, अंबिकेश श्रीवास्तव, केपी कन्नौजिया, जोखन चौधरी, विजय यादव उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed