फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: District and divisional-level boxing competitions for secondary schools concluded at Sarkarpar

Siddharthnagar News: सरकारपार में माध्यमिक विद्यालयों की जिला व मंडल स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता संपन्न

Thu, 03 Sep 2026 11:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Thu, 03 Sep 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: District and divisional-level boxing competitions for secondary schools concluded at Sarkarpar
मंडल स्तर बॉक्सिंग प्रतियोगिता में शामिल ​खिलाड़ी। स्रोत विज्ञ​प्ति
- छह विद्यालयों के 22 छात्र-छात्राओं ने लिया हिस्सा, विजेता खिलाड़ियों को मेडल देकर किया गया सम्मानित
विज्ञापन

बांसी। श्रीकृष्णा करुणाकर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सरकारपार में बृहस्पतिवार को माध्यमिक विद्यालयों की जनपद व मंडल स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसका उद्घाटन विद्यालय के प्रधानाचार्य वीरेंद्र कुमार सिंह ने किया। इसमें जिले के छह विद्यालयों के 22 छात्र-छात्राओं ने विभिन्न भार वर्गों में प्रतिभाग किया।
19 वर्ष आयु वर्ग बालक के 54 किग्रा भार वर्ग में रतन सेन इंटर कॉलेज, बांसी के अनूप ने प्रथम और तिलक इंटर कॉलेज के अनुज ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 74 किग्रा में शाहिद अख्तर अंसारी, 66 किग्रा में वीरेंद्र और 62 किग्रा में अतुल (सभी रतन सेन इंटर कॉलेज) विजेता रहे।
विज्ञापन

17 वर्ष आयु वर्ग बालक के 54 किग्रा में शिवांशु शुक्ला प्रथम व भास्कर पांडेय द्वितीय रहे। 50 किग्रा में महफूज (रतन सेन इंटर कॉलेज) और 59 किग्रा में उमेश प्रथम स्थान पर रहे जबकि प्रियांशु (तिलक इंटर कॉलेज) उपविजेता बने।
विज्ञापन
विज्ञापन

बालिका वर्ग में 50 किग्रा में श्रीकृष्णा करुणाकर विद्यालय की रोशनी प्रथम व नंदिनी द्वितीय रहीं। 47 किग्रा में मंजू प्रथम और राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बसौनी की खिलाड़ी द्वितीय रही। 42 किग्रा में बसौनी की सुमन यादव विजेता व सरकारपार की शांति उपविजेता रहीं।

समापन समारोह में विद्यालय की अधिकृत नियंत्रक विभा चतुर्वेदी ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका मुनीब, विनय शाह, चंद्रभान मौर्य, स्पर्श वर्मा व राकेश चौधरी ने निभाई। इस अवसर पर सौरव पांडे, सुरेंद्र पाठक, रामानंद, रामकृष्ण मिश्रा सहित विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed