फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Drain construction work stalled due to rain and waterlogging

Siddharthnagar News: नाले का निर्माण कार्य बारिश और जलभराव के कारण ठप

Thu, 03 Sep 2026 11:54 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Thu, 03 Sep 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Drain construction work stalled due to rain and waterlogging
शहर के अशोक मार्ग पर पीएम श्री केंद्र विद्यालय के पास निर्माणधीन नाला। संवाद
सिद्धार्थनगर। शहर के फोरलेन अशोक मार्ग पर एनएच के नाले का निर्माण कार्य बारिश और जलभराव के कारण ठप पड़ गया है। ढाई किलोमीटर लंबे अशोक मार्ग के दोनों तरफ निर्मित हो रहे अधूरे नाले के कारण जलनिकासी व्यवस्था प्रभावित हो रही है। वहीं सड़क किनारे बन रहे फुटपाथ का भी निर्माण कार्य अधूरा है।
विज्ञापन

एनएच 730 पर शहर में स्थित ढाई किलोमीटर लंबा अशोक मार्ग साड़ी तिराहे के पास एनएच 28 को जोड़ता है। बीते एक वर्ष से अधिक समय से अशोक मार्ग पर एनएच की ओर से 10 करोड़ की लागत से फोरलेन सड़क और दोनों तरफ नाले का निर्माण कार्य चल रहा है। फोरलेन सड़क व बीच में डिवाइडर का निर्माण पूरा हो चुका है लेकिन दोनों तरफ बन रहा नाला और फुटपाथ अभी अधूरा पड़ा है।
विज्ञापन

निर्माण कार्य गति धीमी होने के साथ ही वर्तमान में बारिश के चलते हो रहे जलभराव से नाला निर्माण में बाधा उत्पन्न हो रही है। इस कारण कई जगहों पर नाला निर्माण अधूरा पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के निवासी संजीव सिंह, रजनीश और अहमद का कहना है कि नाला निर्माण कार्य अधूरा रहने से जलनिकासी नहीं हो पा रही है। साथ ही कई जगहों पर ढक्कन नहीं लगने के कारण हादसे का भी डर बना रहता है। मगर जिम्मेदार जानकर भी अनजान हैं।

एनएच के एई जयशंकर सिंह ने कहा कि कार्यदायी संस्था को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण तरीके से कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं। इसमें लापरवाही करने पर संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed