फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   'Reluctance to donate blood drop Add link'

‘झिझक छोड़ रक्तदान से नाता जोड़ो’

Sat, 27 Feb 2016 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सिद्धार्थनगर
अमर उजाला ब्यूरो/सिद्धार्थनगर Updated Sat, 27 Feb 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
शिवपति पीजी कॉलेज में चल रहे एनएसएस विशेष शिविर के पांचवें दिन शनिवार को छात्र-छात्राओं ने जागरुकता रैली निकाली। रैली के माध्यम से लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक किया। झिझक छोड़कर, मिथक तोड़कर रक्तदान से नाता जोडने को प्रेरित किया।
विज्ञापन


कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सुशील कुमार के नेतृत्व में कॉलेज परिसर से शुरू हुई रैली नगर के विभिन्न क्षेत्रों से गुजरी। स्वयं सेवकों ने रक्तदान कर बनो महान, इससे मिलता है जीवनदान, झिझक छोड़ो, मिथक तोड़ो, रक्तदान से नाता जोड़ो... आदि नारा लगाते हुए समाज के लोगों को जागरुक किया।
विज्ञापन


इसके अलावा गोद लिए ग्रामसभा गड़ाकुल में महात्मा गौतम बुद्ध टीम में कृष्ण कुमार, सरदार भगत सिंह टीम में जितेंद्र, टाइगर हिल टीम में आशीष कसौधन, इंडियन स्टूडेंट टीम में सरस्वती पांडेय, रानी लक्ष्मीबाई टीम में निधि वर्मा, भारत माता टीम में स्नेहलता त्रिपाठी ने अपने सहयोगियों के साथ प्रत्येक घरों में लोगों से संपर्क कर रक्तदान के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी देकर रक्तदान के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी पाली में मुख्य अतिथि लेफ्टिीनेंट मुकेश कुमार ने राष्ट्रीय चेतना एवं राष्ट्रीय सुरक्षा विषय पर जानकारी देते हुए कहा कि समाज में उत्पन्न दहेज प्रथा, धूम्रपान, बाल विवाह, घरेलू हिंसा, भू्रण हत्या, लिंग भेद आदि कुरीतियां हमारे समाज को शर्मसार कर रही है। इसको समाप्त करना हम सबकी जिम्मेदारी है।

उन्होंने कहा कि समाज में राष्ट्रीय चेतना को बढ़ाना आवश्यक हो गया है। इससे ही देश में बदले हुए मूल्यों के कारण लोग व्यक्तिवादी हो रहे हैं। परिणाम स्वरूप सामूहिकता व राष्ट्रीयता की भावना कम होती जा रही है। ऐसे में राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए राष्ट्रीय चेतना का होना आवश्यक है।

जब राष्ट्रीय चेतना नागरिको में उत्पन्न होगी तभी जाकर राष्ट्रीय भावना में वृद्धि होगी और हमारा भारत देश मजबूत होगा। एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सुशील कुमार ने बताया कि पांचवें दिन शिविरार्थियों की छह टोली रक्तदान जागरुकता रैली के माध्यम से गड़ाकुल गांव के लोगों को जागरुक कर रक्तदान के लिए प्रेरित किया।


इस दौरान राजू यादव, वीणा पाठक, उर्मिला चौधरी, आफरीन, सावित्री, नित्या सिंह, आशा उपाध्याय, संतोष पाठक, शमशीरुल्लाह, रामशंकर तिवारी, रामप्रसाद, सुरेश, अजय, जगदीश प्रजापति, संजय, अब्दुल, जमील, सूरज, शिवम, मनमोहन साहनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed