{"_id":"632b5913065d34456a3c55c3","slug":"rajoo-srivastav-had-come-in-kapilvastu-mahotsav-siddharthnagar-news-gkp451327653","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar: कपिलवस्तु महोत्सव में छा गए थे राजू श्रीवास्तव, पंडाल में उमड़ी थी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar: कपिलवस्तु महोत्सव में छा गए थे राजू श्रीवास्तव, पंडाल में उमड़ी थी भीड़
Thu, 22 Sep 2022 12:18 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 22 Sep 2022 12:18 PM IST
सार
बीएसए ग्राउंड में आयोजित कपिलवस्तु महोत्सव में एक ही दिन कॉमेडी स्टार राजू श्रीवास्तव और भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव का कार्यक्रम था। राजू श्रीवास्तव पहले मंच पर पहुंचे। उन्होंने बातों बातों में ही लोगों को ठहाके लगाने के लिए मजबूर कर दिया। आलम यह था कि सभी कुर्सियां भर गई थीं और काफी संख्या में लोग खड़े थे।
विज्ञापन
कपिलवस्तु महोत्सव में राजू श्रीवास्तव। (फाइल फोटो)
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दस माह पहले जिले में पहली बार आए कॉमेडी स्टार राजू श्रीवास्तव छा गए थे। कपिलवस्तु महोत्सव में 23 नवंबर 2021 की सर्द रात में राजू श्रीवास्तव के व्यंग्य पर लोगों ने खूब ठहाके लगाए थे। दर्शकों की संख्या इतनी अधिक थी तो पुलिस को व्यवस्था संभालने में पसीना आ रहा था।
बीएसए ग्राउंड में आयोजित कपिलवस्तु महोत्सव में एक ही दिन कॉमेडी स्टार राजू श्रीवास्तव और भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव का कार्यक्रम था। राजू श्रीवास्तव पहले मंच पर पहुंचे। उन्होंने बातों बातों में ही लोगों को ठहाके लगाने के लिए मजबूर कर दिया। आलम यह था कि सभी कुर्सियां भर गई थीं और काफी संख्या में लोग खड़े थे।
इसे भी पढ़ें: छज्जा गिरने से एक की मौत, अंदर मजदूर और बाहर तड़पते रहे अधिकारी
विज्ञापन
महोत्सव में मंच संचालक नितेश पांडेय ने कहा कि राजू श्रीवास्तव के कार्यक्रम को लेकर जिले के लोगों को काफी उत्साह रहा। लोगों को खूब हंसाने वाले राजू श्रीवास्तव को लोग भूल नहीं पाए थे कि उन्होंने रुला दिया। जिन्होंने भी उन्हें सुना था, निधन की खबर पर उनके मुंह से आह निकला। विकास पांडेय ने कहा कि उन्होंने महोत्सव में राजू श्रीवास्तव के साथ मुलाकात की और सेल्फी ली थी। व्यंग्य पूर्ण हास्य कला से मनोरंजन करने के साथ ही वे अच्छे संदेश भी देते थे। उनके निधन से कला जगत की अपूरणीय क्षति हुई है।
शिक्षिका अपर्णा सिंह ने कहा कि राजू श्रीवास्तव को सुनने के लिए बच्चों में उत्साह था। दिन में बच्चों ने कार्यक्रम की प्रस्तुति की और उनका कार्यक्रम देखने के लिए रात तक रुके रहे। प्रधानाचार्य कल्पना पांडेय ने कहा कि राजू श्रीवास्तव जैसे कलाकार का असमय जाना बहुत अखर गया। कलाकार अपने परिवार के साथ समाज और राष्ट्र धरोहर होते हैं। राजू श्रीवास्तव के निधन की खबर सुनते ही मंच पर उनकी बोलते जो तस्वीर देखी थी, वह आंखों के सामने अचानक आ गई।