फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Radon Geo Station installed at Siddharth University

सिद्धार्थ विश्वविद्यालय में रेडॉन जियो स्टेशन स्थापित

Thu, 12 May 2022 10:57 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 May 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
Radon Geo Station installed at Siddharth University
सिद्धार्थ विश्वविद्यालय में रेडॉन जियो स्टेशन स्थापित
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु में भाभा एटोमिक रिसर्च सेंटर (बार्क) मुंबई की ओर से रेडॉन जियो स्टेशन स्थापित कर दिया गया है। इससे भूकंप तरंगों का आकलन संभव हो सकेगा। राष्ट्रीय परियोजना के तहत विश्वविद्यालय परिसर में स्थापित स्टेशन ने काम करना भी शुरू कर दिया है।
कुलपति प्रो. हरि बहादुर श्रीवास्तव ने बताया कि रेडॉन जियो स्टेशन का भार 100 किलोग्राम है। इसके लिए परिसर में दो गुणे दो मीटर की जगह ली गई है। इसे ऐसी जगह पर स्थापित किया गया है, जहां सूर्य की पूरी रोशनी मिलती रहे। कुलसचिव राकेश कुमार ने कहा कि इस तरह की पहल से विश्वविद्यालय को भी लाभ मिलेगा। इस सेंटर का डाटा सीधे मुंबई बार्क में पहुंच जाएगा, जिससे क्षेत्र में भूमि के नीचे की रेडियोधर्मी तत्वों से संबंधित कई जानकारियां मिलती रहेंगी।
विज्ञापन

डाटा को कई तरह के शोध करने में मदद मिलेगी और भविष्य में कई अन्य परियोजनाओं को लेकर भी यह स्टेशन काम आएगा। इसके अलावा नेपाल हिमालय की तलहटी में उत्पन्न भूकंप तरंगों की जानकारी मिल सकेगी। भविष्य में फिजिक्स, जियो फिजिक्स, सिस्मोलॉजी से संबंधित शोध में मदद मिल सकेगी। इसके अलावा रेडिएशन के खतरों की जानकारी होने पर बचाव के उपाय किए जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed