फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   race in the morning, coaching center during the day and online preparation

Siddharthnagar News: सुबह दौड़, दिन में कोचिंग सेंटर और ऑनलाइन तैयारी में जुटे युवा

Thu, 27 Jun 2024 05:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Thu, 27 Jun 2024 05:36 AM IST
विज्ञापन
race in the morning, coaching center during the day and online preparation
पुलिस भर्ती को लेकर जिले के कई युवक पसीना बहाकर पुलिस और होमगार्ड फीजिकल टेस्ट का अभ्यास कर रहे हैं। वे ऑनलाइन पढ़ाई कर लिखित परीक्षा की तैयारी भी कर रहे हैं। युवाओं को उम्मीद है कि इस बार सरकार की ओर से हुई बंपर बहाली की घोषणा के बाद वे सफल हो सकते हैं।
विज्ञापन


पुलिस भर्ती की तैयारियों में जुटे डुमरियागंज क्षेत्र के युवा कमल, नरेंद्र, मिट्ठू, मलकीत, राजेश, काली, मनू, देवेंद्र, रमन, अमन ने बताया कि होमगार्ड और पुलिस में बंपर भर्ती होने की घोषणा के बाद हम सभी फिजिकल की तैयारी में लगे हैं। उम्मीद है कि भर्ती के लिए होने वाली परीक्षाएं सफल होंगी। युवाओं ने बताया कि वे प्रतिदिन सुबह पांच से लेकर सात बजे और शाम को छह से आठ बजे तक शारीरिक अभ्यास कर रहे हैं। इस दौरान वे 10 से 12 किलोमीटर तक दौड़ते हैं। बताया कि पुलिस भर्ती के लिए वे पिछले चार माह से लगातार तैयारियों में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन

युवाओं ने कहा कि उनका एक ही सपना है कि प्रतिदिन के अभ्यास व कड़ी मेहनत के बल पर आने वाली भर्ती में नौकरी हासिल कर सकें। डुमरियागंज क्षेत्र में पुलिस भर्ती परीक्षा की तैयारी का कोई सेंटर न होने के कारण युवा फिजिकल की तैयारी के बाद ऑनलाइन पढ़ाई कर लिखित परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


भोर में उठकर तीन किलोमीटर की दौड़ लगाते हैं। उसके बाद नित्यादि क्रिया करने के बाद लिखित परीक्षा के लिए ऑनलाइन पढ़ाई में जुट जाते हैं। लक्ष्य है मुकाम को हासिल करना।

- विपिन शुक्ला, सेमरा बनकसिया
पहले वाली पुलिस भर्ती परीक्षा रद्द हो गई थी। दोबारा भर्ती की घोषणा से आस जगी है। पुलिस भर्ती में सफल होने के लिए सुबह फिजिकल की तैयारी के बाद दिन में लिखित परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं।

- राजकुमार, डुमरियागंज नगर
- पहली बार पुलिस भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं। गांव के बगल राप्ती तट पर भोर में दौड़ व फिजिकल की तैयारी कर रहे हैं। तैयारी के लिए कोई सेंटर न होने के कारण ऑनलाइन लिखित परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं।


- मोहम्मद आसिफ, मालीमैंनहा
डुमरियागंज पुलिस अथवा सेना की भर्ती के मामले में काफी पिछड़ा इलाका है। इस मिथक को अब युवा तोड़ना चाहते हैं। भर्ती परीक्षा के लिए उपलब्ध किताबों के अलावा मोबाइल के सहारे ऑनलाइन पढ़ाई कर तैयारी कर रहे हैं।
- राकेश तिवारी, शक्तिनगर तुरकौलिया तिवारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed