फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Quarantine Center in siddharthnagar

क्वारंटीन सेंटर से भागे बाहर से आए लोग

Thu, 02 Apr 2020 07:18 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2020 07:18 PM IST
विज्ञापन
Quarantine Center in siddharthnagar
फोटो कैप्सन.02 डीयू 85पी 86पी व 87पी. बयारा गांव में स्कूल में बने क्वारंटीन हाउस के गेट व कमरे पर लगा ताला और खाली पड़ी चारपाई।
विज्ञापन

क्वारंटीन सेंटर से भागे बाहर से आए लोग
दिल्ली, मुरादाबाद व कई शहरों से बयारा काजी प्राथमिक स्कूल में क्वारंटीन में थे
क्वारंटीन सेंटर छोड़ गांव के चौक-चौराहों पर सरेआम घूम रहे हैं लोग
अमर उजाला ब्यूरो
डुमरियागंज/सिद्धार्थनगर। लॉकडाउन के बाद कामकाज ठप होने से बाहर से जिले में आने वाले लोगों को क्वारंटीन हाउस में रखा गया है। लेकिन इन सेंटरों में बहुत कम लोग रुक रहे हैं। बृहस्पतिवार को इसका एक नजारा तहसील क्षेत्र के बयारा काजी स्थित प्राथमिक स्कूल पर बने सेंटर पर देखने को मिला जहां रखे गए आठ लोग भाग गए। कमरे पर ताला लगा हुआ मिला।
डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के बयारा गांव में क्वारंटीन हाउस प्राथमिक स्कूल को बनाया गया है जहां दो दिनों से दिल्ली, मुंबई व अन्य शहरों से आए आठ लोगों को रखा गया था। बृहस्पतिवार को सभी लोग अपने घर भाग गए। गांव के किशोर मौर्य, अमरनाथ पांडेय, तीरथ अर्कवंशी, बबलू खान, मतीउल्लाह, धर्मेंद्र, हजारी, बंशीधर, मनोज आदि ने कहा कि क्वारंटीन के लिए स्कूल में रखे गए बाहर से आए सभी लोग अपने घर चले गए हैं। स्कूल के कमरों में ताला लटका हुआ है। क्वारंटीन के लिए रखे सभी लोग गांव में घूम रहे हैं जिससे गांव में कोरोना वायरस के फैलने का खतरा सताने लगा है।
विज्ञापन

लोगों ने स्कूल में रखे गए सभी लोगों को विद्यालय में रुकवाने की मांग की है। वहीं, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सगीर अहमद ने बताया कि उसने लोगों को रुकने को कहा था। मगर कोई नहीं माना। आखिर कब तक स्कूल की चौकीदारी करता। मौका पाकर सभी लोग भाग गए। इस संबंध में डुमरियागंज एसडीएम त्रिभुवन ने बताया कि लोगों को खुद जागरूक होना पड़ेगा। अगर लोग क्वारंटीन नहीं हो रहे हैं तो लोग उनसे मिलना-जुलना छोड़ दें। ऐसे लोगों से थोड़ी दूरी बनाएं। वैसे पता करवाते हैं। अगर ऐसा है तो बाहर खुलेआम घूमने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed