फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Providing petrol and diesel in cans or bottles is prohibited; strict action will be taken if caught.

Siddharthnagar News: डिब्बे या बोतल में पेट्रोल-डीजल देना मना, पकड़े जाने पर होगी कड़ी कार्रवाई

Sat, 07 Mar 2026 12:11 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
Providing petrol and diesel in cans or bottles is prohibited; strict action will be taken if caught.
पडरौना। जिले में पेट्रोल व डीजल की डिब्बे, कंटेनर या बोतल में आपूर्ति पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है। जिला पूर्ति अधिकारी कृष्ण गोपाल पांडेय ने सभी पेट्रोल पंप संचालकों को निर्देश दिया है कि किसी भी स्थिति में ऐसे पात्रों में ईंधन न दिया जाए। ईंधन की आपूर्ति केवल दोपहिया, चारपहिया या अन्य वाहनों के टैंक में ही की जाएगी। तीन दिन से चल रहे युद्ध को लेकर डीजल और पेट्रोल की किल्लत का अफवाह फैल गया है। इसके चलते लोग गैलन और डब्बों में तेल लेकर डंप कर रहे हैं।
विज्ञापन

जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि पूर्व में भी इसको लेकर दिशा निर्देश जारी किए जा चुके हैं, इसलिए सभी पंप संचालक इनका कड़ाई से पालन सुनिश्चित करें। निर्देशों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण या जांच के दौरान यदि किसी पंप पर डिब्बे, कंटेनर या बोतल में पेट्रोल-डीजल दिए जाने की पुष्टि होती है तो संबंधित पंप संचालक के खिलाफ लाइसेंसिंग शर्तों व मार्केटिंग डिसिप्लीन गाइडलाइन के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी पेट्रोल पंप संचालकों से अपील की है कि निर्देशों का अक्षरशः पालन करें, ताकि किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed