फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   property siez of gangster

Siddharthnagar News: शराब तस्कर किशुनदेव की 30.60 लाख की संपत्ति जब्त

Thu, 09 Nov 2023 02:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Thu, 09 Nov 2023 02:17 AM IST
विज्ञापन
property siez of gangster
कपिलवस्तु कोतवाली की पुलिस ने महराजगंज जनपद कोल्हुई स्थित उसके धंधकारी गांव में पहुंचकर की कार्रवाई
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

सिद्धार्थनगर। गिरोह बनाकर अपराध करने वाले अपराधियों की पुलिस अपराध से अर्जित की गई संपत्ति को जब्त करके उनकी कमर तोड़ रही है। बुधवार को कपिलवस्तु कोतवाली की पुलिस ने महराजगंज जनपद के रहने वाले तस्कर की 30.60 लाख की संपत्ति को जब्त करने की कार्रवाई की है।

अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ ने बताया कि गिरोह बनाकर अपराध करके धन अर्जित करने वाले अपराधियों की संपत्ति जब्त किए जाने की कार्रवाई चल रही हैै। इसी क्रम में लोटन थाने के शराब तस्करी के गैंगस्टर विशुनदेव निवासी जिगनिहा थाना कोल्हुई जनपद महराजगंज के विरुद्ध थाना लोटन में गैंगस्टर एक्ट पंजीकृत कर विवेचना प्रभारी निरीक्षक कपिलवस्तु द्वारा की जा रही है।
विज्ञापन

अभियुक्त विशुनदेव की ओर से समाज विरोधी क्रिया-कलापों में संलिप्त रहते हुए अपनी पत्नी के नाम से अर्जित की गई संपत्ति भूमि के कई टुकड़े, जिनकी अनुमानित राशि 30.60 लाख रुपये है। कपिलवस्तु पुलिस ने नायब तहसीलदार फरेंदा की उपस्थिती में जब्तीकरण की कार्रवाई की है। अपराध से संपत्ति अर्जित करने वाले गैंगस्टर अपराधियों पर पुलिस की नजर है। उनकी संपत्ति की जांच करने के बाद जब्त करने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed