{"_id":"6508b9fedde6d0b5d2076554","slug":"preparations-for-ganesh-utsav-completed-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-4875-2023-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: गणेश चतुर्थी आज, सजने लगे गणपति बप्पा के पंडाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: गणेश चतुर्थी आज, सजने लगे गणपति बप्पा के पंडाल
Tue, 19 Sep 2023 02:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 19 Sep 2023 02:28 AM IST
विज्ञापन
गणेश जी की प्रतिमा ले कर जाते श्रद्धालु
सिद्धार्थनगर। गणेश उत्सव की तैयारियां पूरी हो गई हैं। शहर व गांवों में कई जगह पूजा पंडाल सजाए गए हैं। वहीं मूर्तिकार दिनभर गणपति बप्पा की प्रतिमा को अंतिम रूप देने में लगे रहे। मंगलवार को विधि विधान से पूजा के बाद प्रतिमाओं की स्थापना की जाएगी।
डुमरियागंज क्षेत्र में मंगलवार को गणेश चतुर्थी मनाई जा रही है। इस दिन से गणेश उत्सव की शुरुआत होगी। शहर से लेकर ग्रामीण अंचलों में भव्य गणपति पंडाल लगते हैं। दूरदराज से लोग गणपति उत्सव में शामिल होते हैं। भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापना के बाद 6 दिनों तक धूमधाम से यह पर्व मनाया जाता है।
डुमरियागंज के तेलियाना मुहल्ला, रोडवेज के पास, शाहपुर के सुभाष नगर वार्ड में, समेत कई जगह पर पूजा पंडाल सजाए गए हैं। घरों में पूजा अर्चना के लिए महिलाओं ने मूर्तियों की खरीदारी की। शाहपुर के मूर्तिकार अनिल पाल, संजय और अमोल पाल ने बताया कि पिछले दो साल से कोरोना महामारी से कारोबार प्रभावित रहा। इस बार कई जगह कार्यक्रम हो रहे हैं। इसलिए प्रतिमाओं की बिक्री पिछले वर्ष के सापेक्ष अधिक होने की उम्मीद है।