फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Posters on billboards faced tear people

पोस्टर-होर्डिंग फाड़ने पर आमने-सामने हुए लोग

Thu, 17 Dec 2015 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सिद्धार्थनगर
अमर उजाला ब्यूरो/सिद्धार्थनगर Updated Thu, 17 Dec 2015 11:41 PM IST
विज्ञापन
नगर की सीमा पर स्थित स्वागत द्वार पर लगा पोस्टर-होर्डिंग फाड़ने को लेकर गुुरुवार को जमकर हंगामा हुआ। संगठन का होर्डिंग फाड़ने का आरोप लगाते हुए हियुवा कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया तो दूसरे पक्ष के लोगों ने डुमरियागंज-बढ़नी मुख्य मार्ग पर आवागमन बाधित कर दिया।
विज्ञापन


करीब आधे घंटे तक प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने पुलिस-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। मौके पर पहुंचे सीओ डुमरियागंज ने कार्रवाई का आश्वासन देकर आवागमन सुचारु कराया। इस मामले में देर शाम तक केस दर्ज नहीं हुआ था। पुलिस मामले को चुनावी रंजिश बता रही है।
विज्ञापन


डुमरियागंज नगर पंचायत की सीमा पर पचउथ-लतीफपुर गांव में बने स्वागत द्वार पर एक पर्व की तैयारी को लेकर पोस्टर-होर्डिंग लगे हुए थे। कुछ शरारती तत्वों ने रात में ही यह होर्डिंग फाड़ दिया। सुबह इसकी जानकारी हुई तो संबंधित लोग भड़क गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


विरोध जताते हुए डुमरियागंज-बढ़नी मुख्य मार्ग पर प्रदर्शन करते हुए आवागमन रोक दिया। उनका आरोप था कि पोस्टर-होर्डिंग हियुवा के कार्यकर्ताओं ने फाड़ा है। इसी स्थान पर हिंदू युवा वाहिनी के भी होर्डिंग लगे थे, जिसे भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया था।

हियुवा के कार्यकर्ताओं की दलील थी कि उनके होर्डिंग फाड़कर नए पोस्टर लगाए गए हैं। तनाव की स्थिति देखते हुए डुमरियागंज, इटवा सहित आस-पास के थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई। सीओ डुमरियागंज देवीदयाल ने प्रदर्शनकारियों से वार्ता कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया। करीब आधे घंटे बाद जाम समाप्त हुआ। इस मामले में हियुवा के नगर प्रभारी श्यामसुंदर अग्रहरी ने सात नामजद समेत दर्जनों लोगों के खिलाफ थाने में प्रार्थना पत्र दिया है। दूसरे पक्ष के लोगों ने तहरीर देकर अपने पार्टी के होर्डिंग-बैनर फाड़ने का आरोप लगाया है।

डुमरियागंज थानाध्यक्ष गोपालजी यादव ने बताया कि विवाद चुनावी रंजिश का है, जिसे दूसरा रूप देने की कोशिश की जा रही है। दोनों पक्षों की ओर से बातचीत कर विवाद निपटाने का प्रयास जारी है। उच्चाधिकारियों को भी अवगत करा दिया गया है। उनके निर्देश पर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed