{"_id":"665b6247499928de53099956","slug":"police-caught-absconding-accused-court-sent-him-to-jail-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1003-118394-2024-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: फरार आरोपी को पुलिस ने पकड़ा, न्यायालय ने भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: फरार आरोपी को पुलिस ने पकड़ा, न्यायालय ने भेजा जेल
विज्ञापन
शोहरतगढ़। चिल्हिया थाना क्षेत्र के ग्राम गायघाट टोला दुबौलिया में मारपीट में धारदार हथियार से हमले के आरोपी को पुलिस ने परैया पुल से गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। इस मामले में चार आरोपी को पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है।
चिल्हिया एसओ अमित कुमार ने बताया कि 16 मई की रात गांव के मनोज, रामदेव, रामरतन, भवंत, सर्वजीत ने पुरानी रंजिश को लेकर घर में घुस कर वकील सहित परिजन को कुल्हाड़ी, फरसा व लाठी-डंडा से मारपीट कर जख्मी कर दिया था। वकील की तहरीर पर आरोपी मनोज, रामदेव, रामरतन, भगवंत, सर्वजीत सहित एक व्यक्ति अज्ञात के विरुद्ध हत्या के प्रयास व बलबा सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया था। मामले में चार आरोपी को पहले भी जेल भेज दिया गया था, लेकिन इस मामले में शामिल आरोपी रामदेव फरार चल रहा था। शनिवार लगभग ग्यारह बजे पुलिस को सूचना मिली कि रामदेव परैया पुल के पास मौजूद है। वह कहीं भागने के प्रयास में है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। संवाद