फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   POK part of India says Adityanath

'कश्मीर भारत का हिस्सा, फारूक का कहा राष्ट्रद्रोह'

Sat, 28 Nov 2015 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सिद्धार्थनगर
अमर उजाला ब्यूरो/सिद्धार्थनगर Updated Sat, 28 Nov 2015 11:32 PM IST
विज्ञापन
पाक अधिकृत कश्मीर पर पूर्व केन्द्रीय मंत्री फारूक अब्दुल्ला के विवादित बयान को सांसद आदित्यनाथ ने राष्ट्रद्रोह और अखंडता पर चोट करार दिया है। इसे संसद की अवमानना ठहराते हुए सांसद ने कहा कि जरूरत पड़ी तो कार्रवाई की भी मांग की जाएगी। उन्होंने प्रदेश की मौजूदा स्थिति के लिए सपा सरकार को भी आड़े हाथों लिया।
विज्ञापन

देवीपाटन जाते समय पीडब्लूडी रेस्ट हाउस में संवाददाताआें से बातचीत में सांसद आदित्यनाथ ने कहा कि पूर्व केन्द्रीय मंत्री फारूकअब्दुल्ला का बयान पूरी तरह राष्ट्रीय अखंडता को नुकसान पहुंचाने वाला है। कश्मीर भारत का हिस्सा है। भारतीय संसद ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर कश्मीर के हर हिस्से को भारत का अभिन्न अंग माना है। लिहाजा यह बयान संसद की अवमानना को भी साबित करता है। जरूरत पड़ी तो संसद में अवमानना का नोटिस देकर कार्रवाई की भी मांग की जाएगी। सांसद आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश में अघोषित आपातकाल जैसी स्थिति है। सरकार विद्वेष और पूर्वाग्रह की भावना से कार्य कर रही है। भाजपा और हिन्दूवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं को चुन-चुन कर निशाना बनाया जा रहा है, जबकि समाज विरोधी तत्वों को संरक्षण  है। प्रदेश सरकार के इस रवैए के विरोध में आंदोलन किया जाएगा। इससे पहले सांसद आदित्यनाथ ने जिला जेल में बंद शोहरतगढ़ के चेयरमैन के पति सुभाष गुप्ता व अन्य कार्यकर्ताओं से मुलाकात भी की। इस मौके पर हियुवा के प्रदेश प्रभारी राघवेन्द्र प्रताप सिंह, जिला प्रभारी श्यामधनी, अजय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed