{"_id":"5da4ac6b8ebc3e0172327c5a","slug":"poision-siddharthnagar-news-gkp325464484","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिर मुड़ाने का मामला : छात्रा ने खाया जहर, हालत गंभीर, मेडिकल कॉलेज रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिर मुड़ाने का मामला : छात्रा ने खाया जहर, हालत गंभीर, मेडिकल कॉलेज रेफर
विज्ञापन

पीड़ित युवक की तहरीर पर सात नामजद व 12 अज्ञात पर केस दर्ज, आठ गिरफ्तार
भवानीपुर थाना क्षेत्र में प्रेम संबंध के शक में युवक की पेड़ से बांधकर पिटाई भी की गई थी
अमर उजाला ब्यूरो
डुमरियागंज (सिद्धार्थनगर)। भवानीगंज थाना क्षेत्र में शुक्रवार को प्रेम संबंध के शक में युवक की पिटाई और सिर मुड़ाने के मामले के वायरल होने से आहत इंटर की छात्रा ने सोमवार सुबह जहर खा लिया। परिजन तत्काल उसे सीएचसी बेंवा ले गया, जहां से उसे पहले बस्ती और फिर गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। छात्रा की हालत गंभीर है। उधर, पीड़ित युवक की तहरीर पर पुलिस ने सात नामजद व 12 अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है। मामले में अभी तक आठ लोगों की गिरफ्तारी हुई है।
पड़ोस के गांव में मोबाइल की दुकान पर स्कॉलरशिप चेक करने गए बीएससी द्वितीय वर्ष के एक छात्र की शुक्रवार को कुछ लोगों ने प्रेम संबंध के शक में पेड़ से बांधकर पिटाई की थी। उसका सिर भी मुड़ाने दिया था। इसी दौरान किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था। सूचना पर रविवार रात करीब दस बजे डीएम और एसपी घटना स्थल पर पहुंचे और मामले की छानबीन की। मामले में पीड़ित की तहरीर पर सात नामजद और 12 अज्ञात पर केस दर्ज कर आठ लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस बीच, सोमवार को प्रेम प्रसंग के मामले के तूल पकड़ने और वीडियो वायरल होने से आहत छात्रा ने जहर खा लिया। उसकी गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। घटना को लेकर गांव में तनाव व्याप्त है। ऐहतियातन गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है। एसडीएम राजेन्द्र प्रसाद, सीओ महेंद्र देव सिंह, थानाध्यक्ष त्रिलोकपुर, भवानीगंज भी मौके पर मौजूद हैं।
इन्हें किया गया है गिरफ्तार
- आरोपियों पर बलवा, बंधक बनाने, हत्या के प्रयास और एससी-एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने श्यामू प्रसाद, विवेक विश्वास, आशुतोष, अंकित कुमार, भोले शंकर, अंकुर, जसवंत अग्रहरि व एक अन्य को गिरफ्तार कर लिया है।