{"_id":"5d90dfa98ebc3e016308f1f5","slug":"players-in-the-district-abroad-in-the-climate-siddharthnagar-news-gkp3236144195","type":"story","status":"publish","title_hn":"मलेशिया में जिले के खिलाड़ियों जीता गोल्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मलेशिया में जिले के खिलाड़ियों जीता गोल्ड
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विदेश में जिले के खिलाड़ियाें ने जीते दो गोल्ड व सिल्वर
सिद्धार्थनगर। मलेशिया में आयोजित इंटरनेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में जिले के तीन खिलाड़ियों में से दो ने गोल्ड और एक ने सिल्वर मेडल जीतकर जिले का नाम रोशन किया है। अन्तर्राष्टीय स्तर पर जिले के किसी खिलाड़ी ने पहली बार यह उपलब्धि प्राप्त किया।
बीते 27 से 29 सितंबर तक मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर में इंटरनेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप आयोजित की गई थी। इसमें जिले के रामनाथ पासवान, अमन द्विवेदी और सत्यम श्रीवास्तव ने अपने-अपने भार वर्ग में हिस्सा लिया था। इसके अलावा चैंपियनशिप में विश्व के 14 देशों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। अमन द्विवेदी व सत्यम श्रीवास्तव ने अपने-अपने भार वर्ग में अपने प्रतिद्वंद्वियों को पछाड़कर गोल्ड मेडल पर कब्जा किया। इसी प्रकार रामनाथ पासवान ने अपने भार वर्ग में सिल्वर पदक जीत कर देश का नाम रोशन किया है। बातचीत के दौरान तीनों खिलाड़ियों ने अपनी सफलता का श्रेय अपने कोच विद्या सागर साहनी समेत माता-पिता को दिया है। पूर्व विधायक विजय पासवान, जिला ताइक्वांडों संघ के संरक्षक प्रेम प्रकाश श्रीवास्तव, अध्यक्ष डॉ. विमल द्विवेदी समेत अरूण कुमार प्रजापति, नीलेश अग्रवाल ने बधाई दी है।