फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Plantation is necessary for environmental protection

Siddharthnagar News: पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण जरूरी

Fri, 02 Jun 2023 11:02 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Fri, 02 Jun 2023 11:02 PM IST
विज्ञापन
Plantation is necessary for environmental protection
बढ़नी के जियाभारी में पर्यावरण संरक्षण चौपाल कार्यक्रम को संबोधित करते विधायक विनय वर्मा। 
सिद्धार्थनगर। बढनी ब्लॉक के जियाभारी गांव में शुक्र्रवार को नेहरू युवा केंद्र के तत्वावधान में पर्यावरण संरक्षण के लिए चौपाल लगाई गई। इसमें पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित किया गया। शोहरतगढ़ विधायक विनय वर्मा ने कहा कि यह आयोजन न सिर्फ वर्तमान और आने वाली पीढिय़ों के भविष्य को सुरक्षित करने में पेड़ों के महत्व के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए किया जा रहा है। जलवायु परिवर्तन के प्रतिकूल प्रभावों को कम करने में पेड़ महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
विज्ञापन

इस दौरान मौजूद सभी लोगों को पर्यावरण संरक्षण व पौधारोपण करने की शपथ दिलाते हुए कहा कि पौधरोपण जीवन का अभिन्न अंग है। युवाओं को अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए। इस दौरान निषाद पार्टी के जिलाध्यक्ष हरीराम निषाद, ग्राम प्रधान विजय प्रकाश, प्रधान महादेव खुर्द अजय प्रताप यादव, नेहरू युवा केंद्र के ब्लॉक प्रभारी रुपेश मिश्र, अपना दल एस के विधानसभा अध्यक्ष रामदास मौर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed