फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Pickup driver dies under suspicious circumstances

Siddharthnagar News: संदिग्ध परिस्थितियों में पिकअप चालक की मौत

Sat, 01 Jun 2024 11:33 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sat, 01 Jun 2024 11:33 PM IST
विज्ञापन
Pickup driver dies under suspicious circumstances

विज्ञापन

त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के बिस्कोहर बाजार का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी

बिस्कोहर। त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के बिस्कोहर में एक पिकअप चालक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान ईदू उर्फ मोहम्मद फिरोज निवासी ग्राम वेदमऊ थाना पचपेड़वा जिला बलरामपुर के रूप में हुई है।

जानकारी के मुताबिक, शनिवार सुबह पिकअप चालक ईदू गाड़ी लेकर व्यापारी कल्लू के साथ चमड़ा खरीदने बिस्कोहर आया हुआ था। बिस्कोहर पहुंचने के बाद कल्लू बकरे का चमड़ा खरीदने चला गया और चालक गाड़ी में बैठा रह गया। इस दौरान चालक का स्वास्थ्य बिगड़ गया और उसकी मौत हो गई। मौके पर पहुंचे चमड़ा व्यापारी कल्लू ने बताया कि ग्यारह बजे चालक ने फोन किया था, आकर देखा तो ईदू गाड़ी के अंदर अचेत अवस्था में पड़ा हुआ था। आनन-फानन उसे गाड़ी से निकाल एक तख्त पर लिटाया और प्राइवेट डाक्टर को बुलाकर दिखाया तो डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर बिस्कोहर चौकी पुलिस भी पहुंच गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed