फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Physical verification of ASHA's work necessary'

Siddharthnagar News: ‘आशाओं के कार्य का भौतिक सत्यापन जरूरी’

Fri, 24 Jan 2025 12:23 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jan 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
Physical verification of ASHA's work necessary'
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

भनवापुर। क्षेत्र की सीएचसी सिरसिया में अधीक्षक डॉ. शैलेंद्र मणि ओझा की अगुवाई में आशा संगिनी, एएनएम व पर्यवेक्षक की मासिक समीक्षा बैठक हुई। इसमें लक्ष्य के सापेक्ष गर्भवतियों का कम पंजीकरण होने पर नाराजगी व्यक्त की गई। अधीक्षक ने कहा कि सभी एएनएम एवं संगिनी क्षेत्र की आशा बहू के द्वारा किए जा रहे योग्य दंपती के गृह भ्रमण का सत्यापन करें।

उन्होंने कहा कि एएनएम व संगिनी अपने भौतिक सत्यापन के दौरान ही आशा बहू को कार्य करने के लिए प्रशिक्षित करें, जिससे आशा के कार्यों में गुणवत्ता लाई जा सकें और लक्ष्य के सापेक्ष कार्य को पूरा किया जा सके। एचईओ राजीव त्रिपाठी ने एएनएम प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं को दिए जाने वाली सेवाओं के प्रचार-प्रसार पर विशेष ध्यान देने की बात कही।
विज्ञापन

बीएमसी सूर्यदेव सिंह व बीसीपीएम मेराज ने टीकाकरण से उदासीन परिवार की लाइन लिस्ट बनाकर टीका के लिए प्रेरित करने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed