{"_id":"66e9c54cfa5404a9260da2e7","slug":"persistent-dry-cough-could-be-a-lung-infection-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1003-124232-2024-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: लगातार आ रही सूखी खांसी तो हो सकता है फेफड़े में संक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: लगातार आ रही सूखी खांसी तो हो सकता है फेफड़े में संक्रमण
Tue, 17 Sep 2024 11:37 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 17 Sep 2024 11:37 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज में प्रतिदिन पहुंच रहें 10 से अधिक मरीज
-सूखी खासी आने से सांस लेने में हो रही परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। बदलते मौसम में लगातार सूखी खांसी आ रही है तो लापरवाही न बरते, डॉक्टरों से सलाह लेकर इलाज करना शुरु कर दे। डॉक्टरों के अनुसार वर्तमान समय में सूखी के मरीज में सांस लेने की समस्या मिल रही है। जबकि जांच करवाने पर फेफड़े में इंफेक्शन की भी समस्या आ रही है। डॉक्टरों ने बताया कि लगातार तीन से खांसी आ रही हो तो तत्काल ही डॉक्टर से सलाह ले।
माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज में वर्तमान समय में प्रतिदिन 10 से 15 मरीज सुखी खांसी के आ रहे है। सूखी खांसी लगातार आने से अस्थमा का भी खतरा बढ़ जाता है। डॉ. गौरव दुबे ने बताया कि सूखी खांसी आने पर फेफड़ों में गंभीर संक्रमण भी हो सकता है। अगर किसी को खांसी के साथ घरघराहट की आवाज आ रही है तो यह भी अस्थमा का लक्षण ही है। लगातार सूखी खांसी आ रही है तो इसे लेकर बिलकुल भी लापरवाही न बरतें। यह अस्थमा का शुरुआती लक्षण हो सकता है। कई बार सूखी खांसी से फेफड़ों में सूजन आ जाती है। जो कई समस्याओं का कारण बन सकती है। बताया कि इस समय मौसम में बदलाव और प्रदूषण के कारण कई लोगों को यह समस्या हो रही है। इसी लेकर बिलकुल भी लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए। धूल और प्रदूषण से कई लोगों को इस समय सूखी खांसी आ रही है।
-- -- -- --