फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Patients with oral diseases are increasing due to negligence in eating habits.

Siddharthnagar News: खान पान में लापरवाही से बढ़ रहे मुख रोग के मरीज

Tue, 14 Apr 2026 01:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Tue, 14 Apr 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
Patients with oral diseases are increasing due to negligence in eating habits.
इटवा। सीएचसी इटवा में आयोजित मुख एवं चिकित्सा शिविर का सोमवार को नेता विरोधी दल माता प्रसाद पांडेय ने उद्घाटन किया। प्रचार प्रसार के अभाव में सोमवार को आयोजित इस शिविर में मुख-दांत के मरीजों की संख्या काफी कम रही। विधायक माता प्रसाद पांडेय ने कहा कि आज कल मुख व दांत के मरीजों की संख्या में भारी बढ़ोतरी देखी जा रही है। इसके पीछे लोगों का खान-पान व सफाई का न होना है। उन्होंने कहा कि आज तंबाकू के बढ़ते सेवन के चलते भी मुख के कैंसर मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. संदीप द्विवेदी ने कहा कि मुख के होने वाले रोग से बचाव के लिए लोगों को स्थानीय चिकित्सक से संपर्क करें और उनकी सलाह का अनुसरण करें। शिविर में सभी रोगों के कुल तीन सौ मरीज आए। इस दौरान डाॅ. वीके सिंह, डाॅ. संतोष राय, डाॅ. शिवशंकर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed