{"_id":"680bdcfaf713f33419010f29","slug":"patients-details-will-be-online-bed-number-will-be-released-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1003-136421-2025-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: ऑनलाइन होगा मरीजों का विवरण, जारी होगा बेड नंबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: ऑनलाइन होगा मरीजों का विवरण, जारी होगा बेड नंबर
विज्ञापन
-सभी वार्डों में रहेगा नर्सिंग डेस्क, ऑनलाइन होगा मरीजों का विवरण
-इमरजेंसी में आने वाले मरीजों की ऑनलाइन शिफ्टिंग तो ऑनलाइन ही किया जाएगा डिस्चार्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज में नर्सिंग डेस्क की सुविधा दी गई है। जल्द ही डेस्क पर कंप्यूटर रखी जाएगी। इससे मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी में आने वाले मरीजों को वार्ड में शिफ्ट होते ही उनका विवरण दर्ज किया जाएगा। इसमें मरीजों का विवरण दर्ज करने के साथ ही बेड नंबर एलाट होगा, जिससे मरीजों को सहूलियत मिलेगी। स्वास्थ्य कर्मियों को संबंधित मरीज को दवा देने के लिए किसी से पूछना नहीं पड़ेगा।
नर्सिंग डेस्क से मरीजों का विवरण ऑनलाइन उपलब्ध रहेगा। इससे मरीजों की जानकारी को सुरक्षित और आसानी से सुलभ बनाने में सहायता करेगी। इसमें मरीजों को डॉक्टर की भी जानकारी आसानी से मिल पाएगी। चिकित्सकों के अनुसार ऑनलाइन विवरण प्रणाली और बेड नंबर जारी करने से मेडिकल कॉलेज प्रशासन को बेहतर ढंग से मरीजों की जानकारी रखने और उन्हें बेड आवंटित करने में मदद मिलेगी। इससे मरीज का पूरा विवरण रोग के डेटा को ऑनलाइन स्टोर और अपडेट करने में मदद करेगी। चिकित्सकों ने बताया कि उनकी मेडिकल हिस्ट्री, एलर्जी, और अन्य महत्वपूर्ण विवरण भी डॉक्टर को आसानी से मिलेगी। कई बार मरीजों को अस्पताल में भटकना पड़ता है, लेकिन इसका संचालन होने से मरीज आसानी से अपने बेड पर पहुंच सकेंगे। मेडिकल कॉलेज के नए भवन में जनरल मेडिसिन, जनरल सर्जरी व आर्थोपेडिक्स के मरीज भर्ती रहेते है। वहीं बाल रोग विभाग व स्त्री प्रसूती रोग विभाग के मरीज एमसीएच विंग में भर्ती किए जाते है। ऐसे में अब मरीजों को भटकना नहीं पड़ेगा। उन्हें सभी जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध हो जाएगी।
-- -- -- --
प्रतिदिन 100 से अधिक मरीजों का होता है इलाज
मेडिकल कॉलेज के सभी वार्डों में 100 से अधिक मरीज भर्ती रहते है। इनका इलाज भी किया जाता है, लेकिन अब मरीजों को और भी बेहतर सुविधा मिलेगी। वर्तमान समय में मेडिसिन वार्ड में 30 मरीज, सर्जरी वार्ड में 43 मरीज, आर्थोपेडिक्स में 15, इमरजेंसी वार्ड में 17 तो स्त्री व प्रसूती रोग विभाग में लगभग 20 मरीज भर्ती है। वहीं इमरजेंसी वार्ड में प्रतिदिन 40 से 50 मरीज उपचार के लिए भी आते है। अब सभी मरीजों का इलाज करने के साथ ऑनलाइन विवरण भी दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
-- -- -- --
वर्जन
सभी वार्डों में नर्सिंग डेस्क बनाया गया है। जल्द ही सभी डेस्क पर कंप्यूटर भी रखा जाएगा। इससे वार्डों में भर्ती होने वाले मरीजों का विवरण दर्ज किया जाएगा। इससे मरीज के एडमिट होने से लेकर डिस्चार्ज तक पूरी विवरण दर्ज रहेगी।
-प्रो. राजेश मोहन, प्राचार्य