फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Parsuram Jaunti

अन्याय के विरूद्ध भगवान परशुराम ने उठाया था शस्त्र

Sat, 25 Apr 2020 07:12 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2020 07:12 PM IST
विज्ञापन
Parsuram Jaunti
भगवान परशुराम के चित्र पर माल्यार्पण करते सांसद प्रतिनिधि सूर्यप्रकाश पांडेय - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
अन्याय के खिलाफ परशुराम ने उठाया था शस्त्र
विज्ञापन

लॉकडाउन में सामाजिक दूरी रख, घरों और कार्यालयों में मनाई गई जयंती
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। भगवान परशुराम ने अन्याय के खिलाफ शस्त्र उठाया था। वह भगवान शिव के उपासक थे और दुष्ट प्रवृत्ति के राजाओं का संहार करते हुए उन्होंने 21 बार पूरी पृथ्वी को जीत लिया था। परशुराम जयंती पर जिले में विभिन्न जगहों पर आयोजित कार्यक्रम में कुुछ इन्हीं शब्दों में भगवान परशुुराम का गुणगान किया गया।

लॉकडाउन के कारण इस बार भगवान परशुराम की जयंती पर सार्वजनिक कार्यक्रम आयोजित नहीं किए गए। लोगों ने अपने घर और कार्यालयों पर सामाजिक दूरी रखते हुए मास्क लगाकर भगवान परशुराम की पूजा की। पूर्व विधायक ईश्वर चंद्र शुक्ल ने अपने आवास पर भगवान परशुराम की पूजा की। उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम शस्त्र एवं शास्त्र के बीच समन्वय वाले देवता हैं और वह दोनों विद्याओं में निपुण थे। इस दौरान सरोज शुक्ला, प्रभात शुक्ल, सरिता शुक्ल आदि मौजूद रहीं। इसके साथ ही सेवानिवृत्त शिक्षक लालता प्रसाद चतुर्वेदी, देवेंद्र नाथ त्रिपाठी और त्रिलोकी नाथ पांडेय ने भी भगवान परशुराम के चित्र पर अर्पित कर पूजा की। डुमरियागंज प्रतिनिधि के अनुसार रामलीला मैदान स्थित मंदिर के पुजारी पंडित राकेश शास्त्री ने भगवान परशुराम की पूजा की। शोहरतगढ़ प्रतिनिधि के अनुसार सांसद प्रतिनिधि सूर्यप्रकाश पांडेय और अभाविप के शिवशक्ति शर्मा ने भगवान परशुराम के चित्र पर पुष्प अर्पित कर पूजन किया। इस दौरान नितेश मित्तल, दुर्गेश वर्मा, शुभम गौड़ उपस्थित रहे। बर्डपुर प्रतिनिधि के अनुसार पं. रामकेवल उपाध्याय ने भगवान परशुराम चित्र पर पुष्प अर्पित कर पूजा की। इस दौरान अजय उपाध्याय, अरविंद उपाध्याय, अमित उपाध्याय, संतोष, राकेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed