{"_id":"5fe4c85a8ebc3e3f61126b4e","slug":"opposition-also-used-to-praise-atal-ji-siddharthnagar-news-gkp3781946133","type":"story","status":"publish","title_hn":"महान व्यक्तित्व के धनी थे अटल बिहारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महान व्यक्तित्व के धनी थे अटल बिहारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘विपक्षी भी करते थे अटल जी की प्रशंसा’
विद्या मंदिर इंटर कॉलेज तेतरी बाजार में कार्यक्रम आयोजित
छात्र संसद के पदाधिकारियों ने किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। देश के पूर्व प्रधानमंत्री और भारतरत्न अटल बिहारी वाजपेयी एक देदीप्यमान नक्षत्र थे, जिनके व्यक्तित्व ने हर किसी को उनकी ओर आकर्षित किया। इसी उदार चरित्र के कारण ही राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी भी उनकी मुक्त कंठ से प्रशंसा करते थे। ये बातें रघुवर प्रसाद जायसवाल सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज में विद्यालय छात्र संसद के प्रधानमंत्री देवांश पांडेय ने कही।
वाजपेयी की जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में देवांश ने कहा कि महान व्यक्ति के धनी अटल बिहारी जिन्होंने हमेशा राजनीति की स्वच्छ परिभाषा गढ़ने की कोशिश की। उनका जीवन निर्धन और वंचितों की सेवा के लिए समर्पित रहा। वह देश के पहले विदेश मंत्री थे, जिन्होंने संयुक्त राष्ट्रसंघ की महासभा में हिंदी में भाषण दिया। विद्यालय के जयंती प्रमुख आचार्य दिलीप श्रीवास्तव ने कहा कि उन्होंने देश को शिखर पर ले जाने के लिए इतनी दृढ़ता के साथ फैसला लिया। उनके बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। संचालन आचार्य वेंकटेश्वर चंद्र मिश्र ने किया। अंत में विद्यालय के सेनापति मानकित राज ने कार्यक्रम के समापन की घोषणा की। इस दौरान आचार्य सुभाष सिंह, गोविंद सिंह, निमिष शुक्ल, सत्येंद्र श्रीवास्तव, अचल बिहारी पांडेय, कृष्ण कांत दूबे, विशंभर नाथ द्विवेदी, आलोक मिश्र और सुनील त्रिपाठी उपस्थित थे।