{"_id":"64a06b2a53eea50edc082eb4","slug":"open-pole-of-drainage-system-water-entered-in-shops-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1003-642-2023-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: जलनिकासी व्यवस्था की खुली पोल, दुकानों में घुसा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: जलनिकासी व्यवस्था की खुली पोल, दुकानों में घुसा पानी
Sat, 01 Jul 2023 11:37 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 01 Jul 2023 11:37 PM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। पिछले दो दिनों से लगातार हो रही बारिश ने इटवा कस्बे के जलनिकासी व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी है। कस्बे में मौजूद तमाम दुकानों के भीतर व बाहर जलभराव की स्थिति पैदा हो गई है। शनिवार की सुबह कुछ दुकानदार पंपसेट व बाल्टी से अपनी दुकानों से पानी निकालने में लगे रहे। कई दुकानों में पानी घुसने से वहां रखा सामान भी खराब हो गया।
शुक्रवार सुबह से शुरू हुई बारिश से परासी ,अकरारी व सीकरी नालों में उफान आ गया, जिसके चलते ग्रामीण इलाकों के साथ इटवा तहसील परिसर में जाने वाले रास्ते पर एक फुट से ऊपर पानी चढ़ गया। तहसील परिसर में जाने वालों को काफी मशक्कत उठानी पड़ रही है। यही हाल कस्बे से कमदालालपुर गांव में जाने वाले मार्ग का है और मार्ग पर पानी भर गया है। जिसके चलते लोगों को आवागमन के लिए दूसरे मार्गों का सहारा लेना पड़ रहा है। वहीं कस्बे में बनी नालियां खस्ताहाल होने की वजह से वहां से पानी रिस कर दुकानों के भीतर जा रहा है।