फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Nepali national apprehended while hunting wild boar

Siddharthnagar News: जंगली सूअर का शिकार कर रहे नेपाली नागरिक को दबोचा

Tue, 13 Oct 2026 12:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Tue, 13 Oct 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Nepali national apprehended while hunting wild boar
महादेव बुजुर्ग सशस्त्र सीमा बल 50वीं वाहिनी के गिरफ्त में आरोपी। स्रोत एसएसबी - फोटो : मुआवजे की मांग को लेकर तहसील पहुंचे किसान
ढेबरूआ। एसएसबी 50वीं वाहिनी की डी कंपनी महादेव बुजुर्ग के जवानों ने रविवार शाम एक नेपाली नागरिक को पकड़ा। भारतीय क्षेत्र में जंगली सूअर का शिकार करने के आरोप में दबोचा गया। उसके कब्जे से एक मृत जंगली सूअर, साइकिल और जाल बरामद किया गया।
विज्ञापन

एसएसबी ने आरोपी और बरामद सामान को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए इटवा वन विभाग को सौंप दिया।
एसएसबी से मिली जानकारी के अनुसार, सूचना के आधार पर स्पेशल पेट्रोलिंग टीम ने सीमा स्तंभ संख्या 566 से करीब एक किलोमीटर भारतीय क्षेत्र के अंदर टीसम गांव के पास कार्रवाई की। इस दौरान नेपाल के कपिलवस्तु जिले के कृष्णानगर थाना क्षेत्र के शिवनगर निवासी गोविंद पासी (27) को पकड़ा गया।
विज्ञापन

प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह जंगली सूअर का शिकार करने के बाद उसके मांस का इस्तेमाल खाने के लिए करता है। इसके बाद एसएसबी की टीम ने आरोपी और बरामद सामग्री को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के लिए वन विभाग, इटवा के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed