फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Online Education

डीआईओएस को ऑनलाइन पढ़ाई की भेजनी होगी प्रतिदिन की रिपोर्ट

Fri, 24 Apr 2020 07:39 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2020 07:39 PM IST
विज्ञापन
Online Education
डीआईओएस को ऑनलाइन पढ़ाई की भेजनी होगी रिपोर्ट
विज्ञापन

प्रमुख सचिव ने माध्यमिक विद्यालयों के लिए भेजे पत्र
प्रगति की जानकारी न देने पर संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। लॉकडाउन के दौरान माध्यमिक विद्यालयों में अध्ययनरत बच्चों की ऑनलाइन पढ़ाई पर शासन गंभीर है। जिला विद्यालय निरीक्षक को प्रतिदिन की स्थिति से अवगत कराने के निर्देश दिए गए हैं। डीएम ने सीडीओ और जिला विद्यालय निरीक्षक को अनुपालन के लिए पत्र लिखा है।

प्रमुख सचिव आराधना शुक्ला की ओर से जिलाधिकारी को जारी कि गए पत्र के अनुसार संक्रमण के फैलाव से बचाव एवं नियंत्रण किए जाने के उद्देश्य से लॉकडाउन घोषित किया गया है। इस अवधि या स्कूल खुलने के पहले तक सत्र नियमित करने एवं छात्र हित में समस्त विद्यालयों में ई-लर्निंग, डिजिटल, व्हाट्सएप के माध्यम से पठन-पाठन प्रारंभ किया जाए। ऐसे में प्रत्येक जनपद में जिला विद्यालय निरीक्षक की ओर से संचालित समस्त विद्यालयों के प्रधानाचार्यों का व्हाट्सएप ग्रुप, हर विद्यालयों के प्रधानाचार्यों की ओर से अपने-अपने अध्यापकों का व्हाट्सएप ग्रुप, स्कूलों के अध्यापक अपने-अपने छात्रों से जुड़ा व्हाट्सएप ग्रुप अनिवार्य रूप से बनाएं। शासन की प्राथमिकता में शामिल ई-लर्निंग, डिजिटल, व्हाट्सएप के माध्यम से पठन-पाठन सुनिश्चित की जाए। प्रतिदिन की स्थिति से जिला विद्यालय निरीक्षक की ओर से शासन को रिपोर्ट भी सौंपने को अनिवार्य किया गया है। जिलाधिकारी दीपक मीणा ने बताया कि पत्र का अनुपालन के लिए सीडीओ और जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed