{"_id":"64da09c0b844d3d99602fc05","slug":"one-student-killed-and-two-injured-after-road-accident-in-siddharthnagar-2023-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar: साइकिल सवार को बचाते समय पलटी बाइक, छात्र की मौत, दो छात्राएं जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar: साइकिल सवार को बचाते समय पलटी बाइक, छात्र की मौत, दो छात्राएं जख्मी
Mon, 14 Aug 2023 04:32 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 14 Aug 2023 04:32 PM IST
विज्ञापन
अस्पताल में जुटी भीड़।
- फोटो : अमर उजाला।
सिद्धार्थनगर जिले में ढेबरुआ थाना क्षेत्र के सेवरा गांव में स्थित प्राथमिक विद्यालय के सामने सोमवार को घर वापस आते समय साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में बाइक चालक छात्र अनियंत्रित होकर गिर गई। हादसे में उसकी मौत हो गई। जबकि बाइक सवार की उसकी बहन और एक अन्य छात्रा जख्मी हो गई। मृतक के बहन की गंभीर स्थिति को देखते हुए पीएचसी बढ़नी के चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
पुलिस ने शव का पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। क्षेत्र के ढेबरुआ गांव का रहने वाला शिवा गौतम (19) पुत्र राकेश बढ़नी के एक विद्यालय में इंटरमीडिएट का छात्र था। शनिवार को वह बाइक से हाईस्कूल में अध्ययनरत अपनी बहन सुलोचना (16) व गांव की एक अन्य छात्रा संजनी (16) को विद्यालय ले गया था।
छुट्टी के बाद वह दोनों छात्राओं को बाइक पर बैठाकर घर वापस आ रहा था। जैसे ही वह एनएच के किनारे स्थित प्राथमिक विद्यालय सेवरा पहुंचा ही था कि सामने से आ रहे साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई।
विज्ञापन
वह बाइक व दोनों छात्राओं के साथ सड़क पर गिर पड़ा। उसके बाद सड़क पर आ रहे दो अन्य बाइक भी उससे टकराकर गिर गए। आसपास के लोगों ने तीनों को पीएचसी बढ़नी पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने शिवा गौतम को मृत घोषित कर दिया और उसकी बहन सुलोचना की गंभीर स्थिति को देखते हुए पीएचसी बढ़नी के चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस संबंध में एसएचओ ढेबरुआ छत्रपाल सिंह ने बताया कि छात्र के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।