{"_id":"674ca2ccc73e22e1f1079008","slug":"one-and-a-half-year-old-girl-falls-into-bucket-filled-with-water-dies-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-128186-2024-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: पानी भरी बाल्टी में गिरी डेढ़ साल की बच्ची, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: पानी भरी बाल्टी में गिरी डेढ़ साल की बच्ची, मौत
Sun, 01 Dec 2024 11:24 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 01 Dec 2024 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटवा। इटवा थाना क्षेत्र के सिरसिया गांव में रविवार को बाल्टी में डूबकर डेढ़ साल की बच्ची की मौत हो गई। घटना के वक्त बच्ची के साथ परिवार का कोई सदस्य नहीं था। घर आने के बाद मां को इसकी जानकारी हुई।
क्षेत्र के सिरसिया गांव निवासी बालकिशन मौर्या रविवार को गांव के सीवान में ट्रैक्टर से जुताई कर रहे थे और पत्नी गांव के बाहर मैदान में गोबर फेंकने गई थी। घर पर डेढ़ वर्षीय अन्नू व उसकी बड़ी बहन मौजूद थी। बताते हैं कि दिन में लगभग नौ बजे बड़ी बहन भी पशुओं को चारा देने चली गई। इसी दौरान खेलते हुई अन्नू पानी भरी बाल्टी में गिर गई। जिसके चलते पानी में दम घुटने से उसकी मौत हो गई।
बालकिशन मौर्या की मात्र तीन पुत्रियां थीं, जिसमें सबसे छोटी अन्नू थी। इस घटना से घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस संबंध में एसओ श्रीप्रकाश यादव का कहना है कि मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। संवाद