{"_id":"698e207c6501a391b80c2604","slug":"on-the-assurance-of-the-police-we-agreed-to-make-the-arrest-siddharthnagar-news-c-7-1-gkp1046-1228196-2026-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: पुलिस के आश्वासन पर हम मान गए, करें गिरफ्तारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: पुलिस के आश्वासन पर हम मान गए, करें गिरफ्तारी
Fri, 13 Feb 2026 12:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Fri, 13 Feb 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
तुलसियापुर। ढेबरुआ थाना क्षेत्र के तालकुंडा ग्रामपंचायत के केवटलिया में मृतका कृष्णावती की लाश गांव में पहुंचने पर पूरे केवटलिया टोले का माहौल गमगीन रहा। मृतका के पति लालजी चौहान ने कहा कि पुलिस प्रशासन के कहने पर हम मान गए और लाश का पोस्टमार्टम करवा दिया। अब पुलिस को अपने वादे पर कायम रहने की जरूरत है। वह तत्काल आरोपियों की गिरफ्तारी करें और कार्रवाई करें तभी हमें न्याय मिलेगा। कहां कि हमने हत्या में शामिल जिन आरोपियों के नाम दिए हैं, उन पर कार्रवाई करनी ही होगी। वहीं, गांव में लाश आने के बाद परिवार की महिलाओं का लिपट कर रोना देखकर वहां मौजूद सभी आंखें नम हो गईं।
विज्ञापन