फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   omicron positive came by car from delhi

सिद्धार्थनगर: दिल्ली एयरपोर्ट से नान स्टाप 'उसका बाजार' आया था युवक, घर को बनाया कंटेनमेंट जोन

Thu, 30 Dec 2021 02:41 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Thu, 30 Dec 2021 02:41 PM IST
सार

प्रशासन ने ओमिक्रॉन पॉजिटिव युवक के घर को बनाया कंटेनमेंट जोन। स्वास्थ्य विभाग ने लिए 17 लोगों के सैंपल, शुक्रवार को आएगी रिपोर्ट।

विज्ञापन
omicron positive came by car from delhi
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिद्धार्थनगर में  ब्रिटेन से आए 21 साल के युवक को कोरोना संक्रमण के ओमिक्रॉन वैरिएंट की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद पुलिस, प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। युवक के घर के पास कंटेनमेंट जोन बनाया गया है। उसके परिवार सहित गांव के 17 लोगों की आरटीपीसीआर जांच कराई जा रही है, जिसकी रिपोर्ट शुक्रवार को आएगी।

विज्ञापन


युवक के संपर्क में आने वाले सभी लोगों को होम आइसोलेट कर दिया गया है, सैनिटाइजेशन कराया गया है। गनीमत है कि वह युवक अपने दोस्त की कार से नान स्टापउसका अपने घर आया थाद्घ इस कारण लिंक चेन की तलाश में ज्यादा मुश्किल नहीं आई। स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार उसका निवासी युवक रविवार की देर शाम दिल्ली एयरपोर्ट पर ब्रिटेन से उतरा था। वहां से नोएडा में जॉब करने वाला युवक उसे अपनी कार में बैठाकर घर लाया था।
विज्ञापन


युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई तो उसके दोस्त को सूचना दी गई है। उसने अपनी आरटीपीसीआर जांच कराई और होम आइसोलेट है। ट्रेन या बस के माध्यम से नहीं आने के कारण लिंक चेन तलाशने में ज्यादा दिक्कत नहीं हुई। सीएमओ डॉ. एके सिंह ने बताया कि ओमिक्रॉन पॉजिटिव युवक के संपर्क में आने वाले सभी 17 लोगों की आरटीपीसीआर जांच कराई जा रही है। पूरी सतर्कता बरती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

गांव में हुआ घर-घर सर्वे

डिप्टी सीएमओ डॉ. सौरव चतुर्वेदी ने बताया कि ओमिक्रॉन पॉजिटिव युवक की तबीयत ठीक है। उसे होम क्वांरटीन किया गया है। युवक के परिवार के तीन सदस्य एवं घर में कार्य करने वाले दो अन्य लोगों की आरटीपीसीआर जांच कराई जा रही है, जबकि गांव के जो लोग भी संपर्क में आए हैं, उनकी जांच कराई जा रही है। गांव के 17 लोगों के सैंपल लिए गए है। गांव में सर्वे करके लोगों में सर्दी, जुकाम व बुखार होने की जानकारी ली गई है। जिनके सैंपल लिए गए हैं, उनमें किसी की तबीयत खराब नहीं है।

डीएम दीपक मीणा ने कहा कि उसका क्षेत्र के युवक की ओमिक्रॉन रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद गांव में पूरी सतर्कता बरती जा रही है। कोरोना की तीसरी लहर की आशंका को देखेते हुए जिला अस्पताल व सीएचसी, पीएचसी में इलाज की पूूरी तैयारी की गई। लोगों को बचाव करने की आवश्यकता है ताकि इलाज की नौबत न आए। हर नागरिक की जिम्मेदारी है कि वह खुद कोरोना संक्रमण से बचे और दूसरों को भी बचने के लिए प्रेरित करें। लोगों को चाहिए कि मास्क, सैनिटाइजर और सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed