{"_id":"62585d00938b35177c71acb6","slug":"now-swimming-competition-begins-siddharthnagar-news-gkp433387960","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वीमिंग पुल में भरा पानी, अब होगी तैराकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वीमिंग पुल में भरा पानी, अब होगी तैराकी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वीमिंग पुल में भरा पानी, अब होगी तैराकी
सिद्धार्थनगर। जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम के स्वीमिंग पुल में पानी भर दिया गया है। कोरोना संक्रमण काल के दो साल बाद तैराकी की प्रैक्टिस शुरू हो रही है। खेल विभाग ने खिलाड़ियों के पंजीयन की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है।
प्रभारी क्रीड़ाधिकारी संजय शर्मा ने बताया कि स्वीमिंग पुल की मरम्मत के बाद पानी भरा गया है। पाइप लाइन में रिसाव के कारण दूसरे तरीके से पानी की सफाई की व्यवस्था की गई है। खेल विभाग के जीवन रक्षक पद पर पदस्थ सत्य प्रकाश त्रिपाठी खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देंगे। पंजीयन शुल्क 20 रुपये हैं। 18 वर्ष से कम उम्र के खिलाड़ी को 300 रुपये एवं 18 वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्ति को 600 रुपये मासिक शुल्क जमा करना होगा। स्वीमिंग पुल में तैराकी करने के लिए कास्ट्यूम पहनना अनिवार्य है।