{"_id":"5d9230738ebc3e93ae3f38f0","slug":"notice-siddharthnagar-news-gkp323748046","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन खंड विकास अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन खंड विकास अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन खंड विकास अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। अल्पसंख्यक कल्याण विभाग द्वारा संचालित शादी अनुदान योजना अंतर्गत अपात्र पाए गए आवेदन को अग्रसारित किए जाने पर तीन खंड विकास अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी की गई है। मामले में उनसे स्पष्टकरण मांगा गया है।
जिलाधिकारी दीपक मीणा की ओर से खंड विकास अधिकारी बढ़नी, भनवापुर व खेसरहा को भेजे गए कारण बताओ नोटिस में स्पष्ट लिखा है कि अल्पसंख्यक कल्याण विभाग द्वारा संचालित शादी अनुदान योजना में अपात्रों के आवदेन को भी अग्रसारित किए जाने के मामले में तीन दिन में स्पष्टीकरण मांगा गया था, बावजूद अब तक कोई जवाब नहीं दिया गया है। यह कार्य एवं दायित्व के प्रति घोर लापरवाही है। पत्र प्राप्त होने के तत्काल बाद संबंधित कर्मचारी का उत्तरदायित्व निर्धारित करते हुए तत्काल अवगत कराएं, अन्यथा की स्थिति में कठोर कार्रवाई की कर दी जाएगी।