फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   notice

बगैर मान्यता चल रहे 347 स्कूलों के संचालकों को भेजा नोटिस

Thu, 05 Sep 2019 10:30 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 05 Sep 2019 10:30 PM IST
विज्ञापन
notice
बगैर मान्यता चल रहे 347 स्कूल के संचालकों को भेजा नोटिस
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा मंत्री के गृह जनपद होने के कारण विभाग सक्रिय
मान्यता की प्रक्रि या पूरी न करनेवाले स्कूलों पर कार्रवाई के लिए नए सिरे से होगी पहल
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। बेसिक शिक्षा परिषद के अधीन संचालित होने वाले स्कूलों की मान्यता न होने अथवा मानक के अनुरूप संचालित न करने वाले संचालकों की अब खैर नहीं है। बेसिक शिक्षा मंत्री का गृह जनपद होने के बाद महकमे के जिम्मेदार कड़ी कार्रवाई के मूड में दिखाई दे रहे हैं। बीएसए ने अब तक जिले के 347 स्कूलों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
प्रदेश के विभिन्न जनपदों में गैर मान्यता स्कूलों से जुड़ी घटनाओं को देखते हुए शासन स्तर से ऐसे विद्यालयों के संचालन पर रोक लगाने के लिए सख्त निर्देश दिए गए हैं। इस जनपद में महकमे के जिम्मेदारों की सक्रियता कुछ ज्यादा ही बढ़ गई है। बेसिक शिक्षा मंत्री का गृह जनपद होने के कारण पूर्व में गैर मान्यता चल रहे जिले के 347 स्कूलों को भेजे गए कारण बताओ नोटिस पर सख्त रवैया अपनाने की कवायद तेज हो गई है।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा अधिकारी राम सिंह ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में चल रहे स्कूलों की सघन जांच करने के साथ ही पूर्व में भेजे गए नोटिस के परिप्रेक्ष्य में आए जवाब अथवा जवाब न मिलने की स्थिति से अवगत कराने के लिए निर्देशित किया है। बीएसए ने बताया कि नोटिस के बाद भी मान्यता की प्रक्रिया पूरी न करने वाले अथवा मानक के अनुसार विद्यालयों का संचालन न करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई के लिए नए सिरे से पहल की जाएगी। इसके लिए उच्चाधिकारियों का भी सहयोग लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed