{"_id":"61feae8505ec15442240ac66","slug":"nominate-ramugrah-siddharthnagar-news-gkp4260007119","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्दल रामउग्रह ने दाखिल किया पर्चा, 32 नामांकन पत्र की खरीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्दल रामउग्रह ने दाखिल किया पर्चा, 32 नामांकन पत्र की खरीद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निर्दल रामउग्रह ने दाखिल किया पर्चा, 32 नामांकन पत्र की खरीद
नामांकन के दूसरे दिन प्रमुख दलों के प्रत्याशियों ने नहीं भरा पर्चा
जिले के पांच विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशियों का कलेक्ट्रेट में हो रहा नामांकन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। विधानसभा चुनाव में नामांकन के दूसरे दिन शनिवार को डुमरियागंज से निर्दल रामउग्रह ने पर्चा दाखिल किया, जबकि किसी प्रमुख दल के प्रत्याशी ने पर्चा नहीं दाखिल किया। कलेक्ट्रेट स्थित नामांकन स्थल से कड़ी सुरक्षा के बीच 32 नामांकन पत्रों की खरीद हुई। इसके समेत अब तक 113 नामांकन पत्रों की खरीद हो चुकी है।
कलेक्ट्रेट परिसर में नामांकन के दूसरे दिन शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र से जनता दल युनाइटेड एक सेट, समाजवादी पार्टी पांच सेट, बहुजन समाज पार्टी दो सेट, इंडियन नेशनल लीग पार्टी एक सेट और निर्दल तीन सेट पर्चे की खरीद हुई। कपिलवस्तु विधानसभा से भाजपा तीन सेट, आम आदमी पार्टी एक सेट, निर्दल से एक सेट पर्चे की खरीद हुई। बांसी से एआईएमआईएम दो सेट, अखिल भारतीय सोशलिस्ट पार्टी एक सेट, अभय समाज पार्टी से एक सेट पर्चे की खरीद हुई। इटवा से समाजवादी पार्टी चार सेट, पीस पार्टी ने एक सेट पर्चे की खरीद की। डुमरियागंज विधानसभा से निर्दल रामउग्रह ने नामांकन दाखिल किया। यहां से अखिल भारतीय अपना दल एक सेट, बसपा चार सेट, भीम आर्मी आजाद समाज पार्टी कांशीराम एक सेट और जनता दल युनाइटेड ने एक सेट पर्चे की खरीद की। नामांकन पत्रों की खरीद एवं पर्चा दाखिला के दौरान शांति व्यवस्था के लिए कलेक्ट्रेट परिसर में जगह-जगह सुरक्षाकर्मी तैनात थे।