फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   New initiative of youth... Colours natural, celebrations safe

Siddharthnagar News: युवाओं की नई पहल... रंग प्राकृतिक, उत्सव सुरक्षित

Tue, 03 Mar 2026 03:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Tue, 03 Mar 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
New initiative of youth... Colours natural, celebrations safe
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। सेहत को लेकर युवाओं में बढ़ती संजीदगी का एक और नमूना होली जैसे पारंपरिक पर्व पर भी देखी जा रही है। संदेश साफ है कि नई पीढ़ी अब सिर्फ उत्साह ही नहीं बल्कि सेहत और पर्यावरण की जिम्मेदारी ओढ़ने को तैयार है। कृत्रिम चमक और तेज खुशबू वाले रासायनिक रंगों से दूरी बनाकर युवा तेजी से इको-फ्रेंडली होली की ओर बढ़ रहे हैं।

यह बदलाव केवल रंग खेलने तक सीमित नहीं है बल्कि होलिका दहन में भी औषधीय महत्व वाली वनस्पतियों के उपयोग पर जोर दिया जा रहा है। तुलसी, सतावर, आंवला, आम, गूलर और चिड़चिड़ा जैसे पौधों का इस्तेमाल कर युवा पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे रहे हैं। शहर के दिव्यांशु, विशाल, मनीष, बृजेश जैसे युवाओं का कहना है कि रासायनिक रंगों के नुकसान अब किसी से छिपे नहीं हैं। ऐसे में प्राकृतिक रंगों को अपनाना अब केवल विकल्प नहीं बल्कि आवश्यकता बनता जा रहा है।
विज्ञापन

पर्यावरण प्रेमी उमेश श्रीवास्तव बताते हैं कि होली खुशियों और उमंग का त्योहार है, लेकिन यह भी तय करना जरूरी है कि इसे स्वास्थ्य के साथ मनाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed