{"_id":"6486065d5d7cafdb9804de37","slug":"nepal-administration-siddharthnagar-news-c-7-1-202847-2023-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: नेपाल प्रशासन ने 100 रुपये से अधिक की खरीद पर लगाए सीमा शुल्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: नेपाल प्रशासन ने 100 रुपये से अधिक की खरीद पर लगाए सीमा शुल्क
Sun, 11 Jun 2023 11:07 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 11 Jun 2023 11:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। भारतीय बाजार से घरेलू सामान खरीद कर नेपाल ले जाने पर सख्ती करने से लोगों ने नाराजगी जताई है। नेपाल प्रशासन ने सौ रुपये से अधिक खरीद पर कस्टम ड्यूटी लगाए जाने का फरमान जारी किया है। नए नियम पर नेपाली नागरिकों ने ऐतराज जताते हुए इसे गलत बताया है। उनका कहना है कि महंगाई के इस दौर में सौ रुपये में घरेलू सामान इतना नहीं मिल सकता, जिससे लोगों की जरूरत पूरी हो जाए।
पड़ोसी देश नेपाल के रूपनदेही जिला स्थित सीमा शुल्क (भंसार) कार्यालय भैरहवा की ओर से जारी निर्देश के मुताबिक भारतीय बाजार से सामान खरीदने वाले सभी लोगों की अनिवार्य जांच जरूरी कर दी गई है। इसके अलावा सौ रुपये से अधिक मूल्य का सामान लेकर आने पर सीमा शुल्क अदा करने का नया नियम बना दिया है। नियम का पालन न करने वाले के विरुद्ध सीमा शुल्क अधिनियम के अनुसार चोरी और आयात के अपराध के लिए मुकदमा चलाए जाने की भी चेतावनी दी गई है। नया नियम लागू होने के बाद सीमा सटे नेपाली लोगों में काफी आक्रोश है और उन्होंने इसे गलत बताया है। लोगों ने कहा कि सौ रुपये में कुछ नहीं आता और इससे लोगों को काफी परेशानी होगी। वहीं नया नियम लागू होने के बाद से सीमा से सटे भारतीय बाजारों के कारोबार में गिरावट नजर आ रही है।