{"_id":"667c376f27efa041750fff18","slug":"naib-tehsildar-bansi-accused-of-molesting-a-woman-under-influence-of-alcohol-2024-06-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वर्दी वाला दरिंदा: घर में घुसा नायब तहसीलदार, बोला- पति कहां है, धमकी देकर की छेड़छाड़; अफसरों से शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वर्दी वाला दरिंदा: घर में घुसा नायब तहसीलदार, बोला- पति कहां है, धमकी देकर की छेड़छाड़; अफसरों से शिकायत
Wed, 26 Jun 2024 09:16 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, सिद्धार्थनगर
अमर उजाला नेटवर्क, सिद्धार्थनगर
Published by: अनुज कुमार
Updated Wed, 26 Jun 2024 09:16 PM IST
सार
बांसी में एक नायब तहसीलदार रात को एक घर में घुस गया। जहां एक महिला से शराब के नशे में छेड़खानी करने लगा। इसके बाद महिला ने इसकी शिकायत पुलिस में कर दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : iStock
विस्तार
बांसी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में एक महिला ने नायब तहसीलदार पर शराब के नशे में रात में घर में घुसकर छेड़खानी करने का आरोप लगाया है। इस मामले में एसडीएम बांसी और कोतवाली पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। वहीं, नायब तहसीलदार ने आरोप को निराधार बताया है। तहसीलदार ने कमेटी बनाकर आरोप की जांच कराने की बात कही है।
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव एक निवासी ने आरोप लगाया है कि नायब तहसीलदार बिंद्रेश गुप्ता मंगलवार की शाम साढ़े आठ बजे नशे में धुत होकर उनके घर पहुंचे और कहने लगे कि तुम्हारे पति कहां हैं, जब मैने कहा कि वह बाजार गए है।
विज्ञापन
इसके बाद उन्होंने मेरा हाथ पकड़कर कहा कि मेरी बात मान लो नहीं तो जेसीबी लगवाकर घर गिरवा देंगे। यह कहकर उन्होंने छेड़खानी और मेरे मानसम्मान के साथ खिलवाड़ किया है। महिला इस मामले को लेकर बुधवार बांसी तहसील पहुंची यहां एसडीएम और फिर कोतवाली बांसी में पहुंचकर शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
बोले नायब तहसीदार
आरोप निराधार है, मंगलवार को क्षेत्र के एक गांव में चकमार्ग की पैमाईश करवाने गए थे। इस दौरान लेखपाल ने बताया शिकायतकर्ता व कुछ लोगों ने अवैध तरीके से भीठा की भूमि पर मकान बना लिया है। इसके बाद मैंने इन लोगों से अवैध निर्माण हटाने को कहा था। जिससे नाराज होकर शिकायतकर्ता ने यह आरोप लगाया है।- बिंद्रेश गुप्ता, नायब तहसीलदार बांसी
आरोपों की जांच होगी
मामले की जानकारी है, शिकायती पत्र मिला है। जांच कमेटी बनाई जाएगी। कमेटी आरोपों की जांच करेगी। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। - देवेंद्र मणि त्रिपाठी, तहसीलदार बांसी