{"_id":"667f009a16a396677b0894a6","slug":"nagar-panchayat-president-surrounded-the-post-in-the-dispute-of-filling-the-well-case-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-119917-2024-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: कुआं पाटने के विवाद में नगर पंचायत अध्यक्ष ने चौकी घेरी, केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: कुआं पाटने के विवाद में नगर पंचायत अध्यक्ष ने चौकी घेरी, केस
विज्ञापन
- नगर पंचायत बिस्कोहर के मालवीय नगर का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
बिस्कोहर।
नगर पंचायत बिस्कोहर के वार्ड नंबर आठ मालवीय नगर में शुक्रवार सुबह एक सार्वजनिक कुएं को लेकर विवाद हो गया। कथित तौर पर कुएं पर कब्जा करने की कोशिश करने के लिए उसके आसपास बनाए गए पिलर बुलडोजर से ध्वस्त करने पर नगर पंचायत अध्यक्ष व बिस्कोहर चौकी पुलिस के बीच तनातनी हो गई। गुस्साए नगर पंचायत अध्यक्ष समर्थकों और पंचायत कर्मचारियों के साथ नारेबाजी करते हुए पुलिस चौकी पहुंच गए और धरने पर बैठ गए। सूचना पर तहसीलदार इटवा व थानाध्यक्ष त्रिलोकपुर पुलिस बल के साथ पुलिस चौकी पहुंचे और समझा-बुझाकर धरना खत्म कराया। उधर, देर शाम नगर पंचायत अध्यक्ष व अन्य अज्ञात पर पुलिस चौकी का घेराव, सड़क जाम करने और सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने के आरोप में केस दर्ज कर लिया गया।
नगर पंचायत अध्यक्ष अजय गुप्ता का आरोप है कि पुलिस व तहसील प्रशासन की मिलीभगत से सार्वजनिक कुएं को वार्ड के एक व्यक्ति ने पाट लिया है और उसको अपने कब्जे में लेने के लिए वहां पर पिलर भी बनवा लिया है। इस मामले में अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत बिस्कोहर की तरफ से उस व्यक्ति के खिलाफ नोटिस भी जारी किया गया, लेकिन उसने कब्जा नहीं हटाया। इसकी जानकारी होने पर शुक्रवार सुबह वह मौके पर पहुंचे और कुएं को फिर से खुदाई करवाकर उसको पुराने अस्तित्व में लाने की बात कही। आरोप है कि इस दौरान पंचायत अध्यक्ष ने बुलडोजर से वहां बने पिलर गिरवा दिए। इस पर पिलर बनवाने वाले ने पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस पर पंचायत अध्यक्ष दूसरे पक्ष के साथ मिलीभगत का आरोप लगाने लगे। इसको लेकर पुलिस और पंचायत अध्यक्ष में कहासुनी हो गई। पंचायत अध्यक्ष का आरोप है कि पुलिस ने उनके और उनके समर्थकों के साथ अभद्रता की।
इससे नाराज पंचायत अध्यक्ष समर्थकों और कर्मचारियों के साथ पुलिस चौकी पहुंच गए धरने पर बैठ गए। सूचना मिलने पर तहसीलदार रवि कुमार यादव और थानाध्यक्ष त्रिलोकपुर चंदन कुमार पुलिस चौकी पहुंचे और पंचायत अध्यक्ष को उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर धरना खत्म कराया। उधर देर शाम पुलिस ने पंचायत अध्यक्ष और उनके समर्थकों और पंचायत के कुछ कर्मचारियों के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने, सड़क जाम करने सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया। इस मामले में अजय गुप्ता का कहना है कि पुलिस ने एकतरफा कार्रवाई की है। जिसने कुआं पाटा उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई, जबकि मैंने उसे कब्जा मुक्त करने का प्रयास किया तो मुझ पर केस दर्ज कर लिया गया।
विज्ञापन
बोले जिम्मेदार
मैने कोई भी नोटिस नही दिया था। मेरा हस्ताक्षर किया हुआ नोटिस कई बार फर्जी तरीके से जारी किया जा चुका है। पता लगाया जा रहा है कि मेरा हस्ताक्षर करके नोटिस किसने भेजा था। पता चलने पर उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
अमरजीत, अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत बिस्कोहर
-- -
नगर पंचायत बिस्कोहर के मालवीय नगर में कुएं के विवाद व पुलिस चौकी पर धरना प्रदर्शन की सूचना पाकर मैं मौके पर गया था। यथास्थिति बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। जांच कर करवाई की जाएगी।
रवि कुमार यादव, तहसीलदार इटवा