{"_id":"62d305fe14b4e7453e45e79c","slug":"mother-and-daughter-died-due-to-drowning-in-the-pond-siddharthnagar-news-gkp443931358","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोखरे में डूबने से हुई थी मां और बेटी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोखरे में डूबने से हुई थी मां और बेटी की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पोखरे में डूबने से हुई थी मां-बेटी की मौत
पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के कारण की हुई पुष्टि
भवानीगंज(सिद्धार्थनगर)। थाना क्षेत्र के पुरैना गांव के टोला भिटौरा में मां-बेटी की मौत पोखरे में डूबने से ही हुई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसकी पुष्टि हुई है।
जानकारी के अनुसार क्षेत्र के पुरैना गांव के टोला भिटौरा निवासी शांति देवी (70) पत्नी बाबूलाल व उनकी पुत्री बीना (22) की गांव के बाहर पोखरे में शुक्रवार सुबह उतराती हुई लाशें मिलीं थीं। कुछ लोग गृह कलह के कारण आत्महत्या करने की बात कर रहे थे। वहीं कुछ एक साथ मौत पर हत्या की आशंका व्यक्त कर रहे थे। इस संबंध में थानाध्यक्ष गौरव सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट प्राप्त हो गई है। उसमें डूबने के कारण मृत्यु होने की जानकारी मिली है।