फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Modi's 25-year journey of service to be showcased on stage.

Siddharthnagar News: रंगमंच पर दिखेगी मोदी की 25 साल की सेवा यात्रा

Sun, 20 Sep 2026 11:34 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 20 Sep 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
Modi's 25-year journey of service to be showcased on stage.
डुमरियागंज। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा, समर्पण और सुशासन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत 25 सितंबर को विधानसभा डुमरियागंज में ‘नमो सेवा अनकही कहानियां’ का भव्य नाट्य मंचन किया जाएगा। अभियान संयोजक अभिषेक त्रिपाठी ‘युवराज’ ने प्रेसवार्ता में कार्यक्रम की जानकारी दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से नरेंद्र मोदी के गुजरात के मुख्यमंत्री से लेकर प्रधानमंत्री तक के सार्वजनिक जीवन की यात्रा को संवाद, अभिनय, संगीत और मंचन के जरिये प्रस्तुत किया जाएगा। इसमें सेवा, जनकल्याण, सुशासन और राष्ट्र निर्माण से जुड़े प्रसंगों को दर्शाया जाएगा। अभियान के तहत विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर नुक्कड़ नाटकों का भी आयोजन किया जाएगा। भारतभारी, बहेरिया, मंदिर चौराहा, मन्नीजोत, चौखड़ा, भड़रिया, पथरा बाजार, डिडई और मिठवल समेत दर्जनों स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए जाने की जानकारी दी गई। आयोजकों के मुताबिक स्कूल, कॉलेज, पंचायत, सामुदायिक केंद्र और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर भी नाट्य प्रस्तुतियों के माध्यम से जनसंवाद किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed