फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   mobile number urgent on parchi

Siddharthnagar News: ओपीडी में बनवा रहे पर्चा तो सही नंबर दें, मोबाइल पर मिलेगी लैब की रिपोर्ट

Mon, 03 Jun 2024 01:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Mon, 03 Jun 2024 01:21 AM IST
विज्ञापन
mobile number urgent on parchi
फोटो- है
विज्ञापन

मोबाइल नंबर ना देने से अधिकांश लोगों को रिपोर्ट लेने के लिए लाइन में लगाना पड़ता है नंबर

माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज के लैब में है मोबाइल पर ब्लड और अन्य जांच भेजने की सुविधा

ओपीडी पर्ची पर डालें सही नंबर मोबाइल नंबर पर मिल जाएगा रिपोर्ट नहीं लगाना पड़ेगा लाइन

संवाद न्यूज एजेंसी

सिद्धार्थनगर। अब घर बैठे ब्लड से जुड़ी जांच रिपोर्ट प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए लैब में घंटों लाइन नहीं लगाना पड़ेगा। बसर्ते ओपीडी पर्ची पर दिया जाने वाला मोबाइल नंबर सही होना चाहिए। क्योंकि अब लैब रिपोर्ट ऑनलाइन हो गई और मोबाइल पर डाउनलोड किया जा सकता है। लेकिन अधिकांश मरीज कोई भी नंबर डाल देते हैं। जिसकी वजह से मोबाइल पर मैसेज नहीं जा पा रहा है। इसलिए लोगों को घंटों लाइन में लगकर रिपोर्ट लेना पड़ रहा है।


माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज में सुविधाओं में इजाफा होने के साथ ही व्यवस्था डिजिटल बनाया जा रहा है। जिससे मरीजों को सहूलियत मिलेगा। मेडिकल कॉलेज में लोहिया और केजीएमयू जैसे बड़े संस्थान की तरह से जांच रिपोर्ट मोबाइल पर मैसेज के जरिए भेजने की सेवा शुरू हो गई है। मैसेज ओपीडी पर्ची में दर्ज मोबाइल नंबर पर ही जाता है। लेकिन माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कालेज में इलाज के लिए आने वाले अधिकांश मरीज जानकारी के अभाव में घंटो लाइन में लगकर रिपोर्ट लेते हैं। इसमें अधिकांश लोग ओपीडी पर्चे पर मोबाइल नंबर डालते ही नहीं हैं। इसलिए उनतक मैसेज नहीं पहुंच पाता है। जबकि हर व्यक्ति स्मार्ट फोन का प्रयोग कर रहा है। ऐसे में अगर आप इलाज के लिए आ रहे हैं तो ओपीडी पर्चा पर सही नंबर डलवाएं। इससे आपको को केवल सैंपल जमा करने के लिए लाइन लगाना होगा। रिपोर्ट के जानकारी मैसेज के जरिए मोबाइल पर मिलेगी और उसे डाउनलोड करके कहीं भी प्रिंट आउट ले सकते हैं। प्राचार्य डॉ. एके झा ने बताया कि लैब रिपोर्ट ऑनलाइन हो गया है। मोबाइल पर भी देखा जा सकता है। लेकिन अधिकांश लोग ओपीडी पर्चा पर गलत नंबर दे रहे हैं। जिसकी वजह से उन्हें जानकारी नहीं मिल पाती है। लाभ लेने के लिए ओपीडी पर्चा पर सही नंबर जरूर डालें।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed