{"_id":"5dac8a278ebc3e93c6339d06","slug":"mla-siddharthnagar-news-gkp3262824200","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश सरकार की योजनाओं पर विधायक ने सवाल उठाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश सरकार की योजनाओं पर विधायक ने सवाल उठाए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
परसा। शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र से अपना दल (एस) के विधायक चौधरी अमर सिंह ने एक बार फिर प्रदेश सरकार पर हमला बोला है। सरकार की योजनाओं पर सवाल उठाते हुए कहा है कि सरकार ने गरीबों का केरोसिन बंद कर गलत किया है।
विधानसभा क्षेत्र के पंचमोहिनी में हुई बैठक में उन्होंने कहा कि सरकार ने राशन की दुकानों पर मिट्टी के तेल की आपूर्ति बंद कर गरीबों के हितों पर कुठाराघात किया है। इस वजह से गरीबों में नाराजगी है। प्रदेश की 70 फीसदी आबादी गांवों में रहती है और सरकार के इस निर्णय से ग्रामीण परिवारों पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा है। गांवों में जब लोग सो जाते हैं तब बिजली आती है और सुबह जागने से पहले चली जाती है, जबकि बिल सरकार को समय से चाहिए। बैठक में विजय सिंह चौधरी, शिवचंद भारती, बबलू यादव, लवकुश आदि मौजूद रहे।