फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   mla complaint to cm in flood relief matter

Siddharthnagar News: विधायक ने मुख्यमंत्री से की गड़बड़ी की शिकायत

Wed, 11 Jan 2023 11:54 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 11 Jan 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
mla complaint to cm in flood relief matter
विधायक ने मुख्यमंत्री से की गड़बड़ी की शिकायत
विज्ञापन

- शोहरतगढ़ तहसील क्षेत्र में बाढ़ पीड़ितों की सहायता में हेराफेरी का है मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
तुलसियापुर। विधायक विनय वर्मा ने शोहरतगढ़ तहसील क्षेत्र में बाढ़ पीड़ितों को आर्थिक सहायता में हेराफेरी की शिकायत मुख्यमंत्री से की है। उन्होंने कहा कि शोहरतगढ़ तहसील क्षेत्र में अक्तूबर माह में आई बाढ़ से प्रभावित गांवों में लोगों को काफी नुकसान हुआ था। पीड़ित लोगों को फसल नुकसान की भरपाई के लिए शासन की ओर से उनके खाते में आर्थिक सहायता भेजी जा रही है, लेकिन इसका लाभ सभी जरूरतमंदों को नहीं मिल पा रहा है।
विधायक ने मुख्यमंत्री से शासन द्वारा ठंड में गरीबों व असहायों को बंटने वाले कंबल की जानकारी उन्हें न देने का आरोप भी तहसील प्रशासन पर लगाया है। उन्होंने तहसील प्रशासन की जांच करवाकर कार्रवाई की मांग भी की है। विधायक ने सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को एक पत्र भेजकर शोहरतगढ़ एसडीएम व तहसीलदार पर बाढ़ पीड़ितों को नुकसान की भरपाई के लिए मिलने वाले धन का अपने अधीनस्थ कर्मचारियों के साथ सांठगांठ कर बंदरबांट करने का आरोप लगाया है। कंबल वितरण में क्षेत्र में कुल 1500 कंबलों में से लेखपालों द्वारा बांटे गए 1275 कंबलों की सूची उपलब्ध नहीं करवाने का आरोप भी लगाया है।
विज्ञापन

अगर किसी गांव में बाढ़ पीड़ितों को मिलने वाले धन में कोई गड़बड़ी हुई है तो बताएं। जांच करवाएंगे। कंबल बंटने के बाद उसकी सूची बनती है, विधायक को सूची उपलब्ध करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्कर्ष श्रीवास्तव, एसडीएम शोहरतगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed