{"_id":"60e8843a8ebc3ee2201d9790","slug":"members-demonstrated-in-barhni-siddharthnagar-news-gkp40125632","type":"story","status":"publish","title_hn":"बढनी में सभासदों ने किया विरोध प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बढनी में सभासदों ने किया विरोध प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बढ़नी में सभासदों ने किया प्रदर्शन
चेयरमैन पर लगाया आरोप, कार्रवाई की मांग की
संवाद न्यूज एजेंसी
ढेबरुआ। नगर पंचायत बढ़नी के सभासदों ने शुक्रवार को चेयरमैन पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया। सीएम और नगर विकास मंत्री सहित अन्य लोगों को शिकायती पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की।
बढ़नी कार्यालय पर चेयरमैन निसार अहमद ने बजट पर चर्चा के लिए सभासदों की बैठक बुलाई थी। इसमें बजट पास किए जाने को लेकर हंगामा हुआ था। इसके बाद सभासद मीना देवी, अजय कुमार कसौधन, राजकुमार अग्रहरि, रीता देवी, खतीजा खातून, श्यामदेव यादव और संजय जायसवाल ने 30 जून को डीएम को सामूहिक त्यागपत्र भेजकर आरोप लगाया था कि चेयरमैन निसार अहमद ने उनके साथ बदसलूकी कर उन्हें बैठक से बाहर कर दिया। इस मामले में कार्रवाई नहीं होने से नाराज होकर शुक्रवार को प्रदर्शन किया। इसके बाद सीएम, नगर विकास मंत्री सहित अन्य पत्र भेजकर न्याय की मांग की। इस दौरान सभासदों ने नारेबाजी की और प्रशासन को अल्टीमेटम दिया कि अगर शीघ्र निष्पक्ष जांच नहीं हुई तो सभासद अनशन को बाध्य होंगे। इस मौके पर सभासद मो. अकबर, भाजपा नेता पवन पाठक व हियुवा नेता गणेश अग्रहरि भी मौजूद रहे। इस संबंध में एसडीएम शिवमूर्ति ने बताया कि किसी के साथ गलत नहीं होगा और विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।