{"_id":"6497287cf26b37170108adf5","slug":"many-other-good-colleges-other-than-civil-university-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1002-329-2023-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: सिविवि के अलावा और भी कई अच्छे महाविद्यालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: सिविवि के अलावा और भी कई अच्छे महाविद्यालय
Sat, 24 Jun 2023 11:01 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 24 Jun 2023 11:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु में स्नातक एवं परास्नातक कक्षाओं में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि (20 जून) बीत गई है, जबकि जिले के प्रमुख महाविद्यालयों ने प्रवेश की अंतिम तिथि तय नहीं की है। ऐसी स्थिति में छात्र-छात्राओं को प्रवेश के लिए महाविद्यालयों में भी अवसर है।
सिद्धार्थ विश्वविद्यालय में निर्धारित सीटों की अपेक्षा ढाई गुना से अधिक आवेदन प्राप्त होंगे तो प्रवेश परीक्षा होगी, जबकि इससे कम आवेदन होने पर मेरिट के आधार पर प्रवेश दिया जाएगा। विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी डाॅ. अविनाश प्रताप सिंह ने बताया कि विज्ञान संकाय में परास्नातक स्तर के सात विषय, वाणिज्य संकाय में स्नातक एवं परास्नातक स्तर, एमबीए, बीबीए एवं कला संकाय के नौ विषयों में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू की गई है। अमर उजाला की टीम ने शहर के कुछ चुनिंदा महाविद्यालयां में प्रवेश की स्थिति का जायजा लिया। शहर, शोहरतगढ़ एवं बांसी में शासकीय महाविद्यालय हैं, जबकि बर्डपुर व लोटन में संचालित महाविद्यालयों में उच्च शिक्षा हासिल करने का विकल्प है।
शोहरतगढ़ में दस जुलाई से शुरू होगा प्रवेश
शोहरतगढ़ स्थित शिवपति स्नातकोत्तर महाविद्यालय में स्नातक व परास्नातक में प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थी आठ जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं। प्रवेश की प्रकिया 10 जुलाई से शुरू हो जाएगी। मेरिट के अनुसार अभ्यर्थियों का दाखिला किया जाएगा। महाविद्यालय में बीए की 286 सीटें, बीएएसी बाॅयो व मैथ में 120-120 सीटें, पीजी प्राचीन इतिहास व हिंदी में 60-60 सीटें, बीए भूगोल में 60 सीटें व पीजी भूगोल में 40 सीटें और बीएड में 50 सीटें निर्धारित है।
विज्ञापन
शहर में पहली बार पीजी कक्षाएं
शहर के बुद्ध विद्यापीठ महाविद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी गई, लेकिन अंतिम तिथि निर्धारित नहीं है। राजनीति विज्ञान, समाज शास्त्र एवं हिंदी में पीजी कक्षाएं शुरू होनी हैं, तीनों विषयों में 60-60 सीटें हैं, जबकि संस्कृत, अंग्रेजी, हिंदी, प्राचीन इतिहास, इतिहास, अर्थशास्त्र, भूगोल, समाज शास्त्र एवं राजनीति विज्ञान में यूजी कक्षाएं संचालित होंगी।
बांसी में शुरू हो गया प्रवेश
रतन सेन स्नातकोत्तर महाविद्यालय बांसी में बीए ,बीएससी व एमए में प्रवेश प्रारंभ हो गया है, परंतु अभी प्रवेश की अंतिम तिथि निर्धारित नही है। बीएड की प्रवेश परीक्षा हो गयी है । परिणाम आने के बाद बीएड का भी प्रवेश शुरू हो जाएगा। महाविद्यालय में छात्रावास की भी सुविधा है।