{"_id":"5afdb5974f1c1be7408b6136","slug":"many-found-fault-in-dm-investigation","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम के निरीक्षण में जिला अस्पताल में मिली खामियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम के निरीक्षण में जिला अस्पताल में मिली खामियां
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
Updated Thu, 17 May 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
जिला चिकित्सालय का निरीक्षण करते डीएम।
- फोटो : अमर उजाला
सिद्धार्थनगर। संयुक्त जिला अस्पताल के औचक निरीक्षण में जिलाधिकारी को कई खामियां मिली। जिम्मेदारों को फटकार लगाते हुए व्यवस्था में सुधार लाने की चेतावनी दी। चिकित्सकों की समय से उपस्थिति न होने के साथ ही जगह-जगह व्याप्त गंदगी पर कड़ी नाराजगी जताई। साथ ही अवैध पार्किंग पर 500 रुपये जुर्माने लगाने का निर्देश सीएमओ को दिया है। यह अलग बात है कि जिला अस्पताल में अधिकृत पार्किंग की कोई व्यवस्था नहीं है।
गुरुवार को जिलाधिकारी कुणाल सिल्कू संयुक्त जिला चिकित्सालय का निरीक्षण करने सुबह 9.15 बजे पहुंच गए। उनके आने की खबर मिलते ही हड़कंप मच गया। मुख्य द्वार पर मोटरसाइकिल का जमावड़ा लगने पर उन्होंने परिसर में अलग से स्टैंड लगाने का निर्देश दिया। हर्ट व बर्न केयर सेंटर के संचालन की दिशा में शासन स्तर पर प्रयास करने के लिए सीएमएस को निर्देशित किया। ओपीडी के निरीक्षण में कई डॉक्टरों की लेट लतीफी पर नाराज हुए। भविष्य में पुनरावृत्ति होने पर कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी। प्लास्टर रूम में एक मरीज से पूछताछ की।
मरीजों ने चिकित्सकों द्वारा बाहर से दवा लिखे जाने की शिकायत की। इस पर उन्होंने संबंधित डॉक्टर को अस्पताल में मिलने वाली दवाओं को ही लिखने की चेतावनी दी। इमरजेंसी वार्ड, लेबर रूम व सर्जिकल वार्ड के आसपास व्याप्त गंदगी पर सीएमएस को फटकार लगाई। जिलाधिकारी ने अनुपस्थित डॉ. पी कन्नौजिया से स्पष्टीकरण मांगा है। डीएम ने कहा कि भविष्य में निरीक्षण दौरान अगर शिकायत मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी।