{"_id":"64f5bcf4b4cd3e72d10b12b8","slug":"man-killed-in-road-accident-in-siddharthnagar-2023-09-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सिद्धार्थनगर: होटल में खाना खाने निकला था युवक, हादसे में चली गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिद्धार्थनगर: होटल में खाना खाने निकला था युवक, हादसे में चली गई जान
Mon, 04 Sep 2023 04:48 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 04 Sep 2023 04:48 PM IST
सार
पीयूष कसौधन (19) रविवार शाम को बाइक लेकर घर से निकला था। रात उसके किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया था। लोगों ने छतहरा एनएच-730 पर स्थित एक ऑटो गैरेज के सामने सड़क गिरा हुआ देखा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सिद्धार्थनगर जिले में शोहरतगढ़ थाना के छतहरा गांव के पास रविवार रात एक बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौत हो गई और सड़क के किनारे पड़ा हुआ था। जानकारी मिलते ही परिवार के लोग मौके पहुंचे और शव को लेकर घर गए और सोमवार को सुबह पुलिस को सूचना दिए बैगर अंतिम संस्कर कर दिया।
विज्ञापन
शोहरतगढ़ कस्बे के गड़ाकुल निवासी पीयूष कसौधन (19) पुत्र जगदीश कसौधन रविवार शाम को बाइक लेकर घर से निकला था। रात उसके किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया था। लोगों ने छतहरा एनएच-730 पर स्थित एक ऑटो गैरेज के सामने सड़क गिरा हुआ देखा।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: भारत-नेपाल बार्डर से खेल: ड्रोन-युवा मित्र कैसे पकड़ें, अब गर्म मसाले के पैकेट में सोने की तस्करी
विज्ञापन
Trending Videos
घटना स्थल से उसकी बाइक कुछ दूरी गिरी हुई थी और इसके सिर से खून निकल कर सड़क पर पड़ा हुआ था। उसके बाद परिजन को सूचना दी। मौके पर परिजन पहुंच गए उसे सीएचसी अस्पताल ले गए। चिकित्सकों ने देखा तो परिजनों से बताया कि इसकी मौत हो चुकी है।
इसे भी पढ़ें: जमीन के धंधेबाजों को तंवर ने खूब दौड़ाया: वीसी गए संतकबीरनगर, कहीं थम न जाए बुलडोजर
यह खबर सुनते ही परिजनों में चीत्कार मच गया और परिजन रोने बिलखने लगे। इसके बाद रात में ही शव को घर लेकर चल आए। बिना पुलिस को सूचना दिए ही सोमवार को सुबह अंतिम संस्कार कर दिया।
इस संबंध थानाध्यक्ष शोहरतगढ़ पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि इस हादसे की जानकारी नहीं है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।